{"_id":"69791f8dd65d370d91085925","slug":"vehicles-running-without-paying-tax-515-vehicle-owners-owe-65-crore-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-138231-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बिना टैक्स दिए दौड़ा रहे वाहन, 515 वाहन स्वामियों पर 6.50 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बिना टैक्स दिए दौड़ा रहे वाहन, 515 वाहन स्वामियों पर 6.50 करोड़ बकाया
विज्ञापन
ज्ञानपुर। जिले में बिना टैक्स की अदायगी किए सड़कों पर वाहन दौड़ा रहे 515 वाहन स्वामियों पर अब सख्ती होगी। इनके ऊपर टैक्स का लगभग 6.50 करोड़ रुपये बकाया है। विभाग की ओर से इन सभी वाहन स्वामियों को नोटिस जारी करके टैक्स जमा करने का समय दिया गया है। अगर नहीं करते हैं तो वाहन सीज करने के साथ परमिट रद करने की कार्रवाई की जाएगी। इसमें सबसे अधिक मालवाहकों पर एआरटीओ का टैक्स बकाया है। जिले में परिवहन विभाग के अंतर्गत पंजीकृत ट्रक, बस, ट्रैक्टर, टैक्सी के साथ ऑटो रिक्शा से लेकर अन्य मालवाहक वाहनों को टैक्स जमा करना पड़ता है। विभाग की ओर से बार-बार दिए जा रहे निर्देश और चेतावनी के बाद भी इन वाहन स्वामियों की ओर से बकाया टैक्स जमा नहीं किया जा रहा है। इससे राजस्व वसूली का लक्ष्य नहीं बढ़ रहा है। वाहन स्वामी बिना टैक्स के सड़क पर वाहन दौड़ा रहे हैं।
जिले में 515 कर्मिशियल वाहनों पर 6.15 करोड़ रुपये टैक्स बकाया है। इनको नोटिस जारी किया जा रहा है। इसके बाद भी बकाए टैक्स की अदायगी नहीं करते हैं तो वाहन स्वामियों से वसूली के लिए विधिक कार्रवाई तय की जाएगी। वहीं, वाहन सीज करने, परमिट रद्द करने की कार्रवाई होगी। - राम सिंह, एआरटीओ।