फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vehicles parked outside the house will be fined

Bhadohi News: घर के बाहर खड़ा किया वाहन तो लगेगा जुर्माना

Mon, 28 Aug 2023 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
Vehicles parked outside the house will be fined
नगर में वाहनों की पार्किंग को लेकर लापरवाही भरा रवैया अपनाने पर अब भारी भरकम जुर्माना चुकाना पड़ सकता है। नगर में लगातार हो रही वाहनों की चोरी को रोकने के लिए पुलिस अब सख्त रवैया अपनाने जा रही है। हर दिन गश्त के दौरान सड़क किनारे व गलियों में खड़े वाहनों पर जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

दरअसल नगर में वाहनों को लेकर लोगों की लापरवाही हद पार करती जा रही है। लोग अपने घरों के सामने गलियों में वाहन खड़ा कर दे रहे हैं। हैरानी की बात है कि तमाम लोग ऐसे भी हैं, जो वाहनों का लॉक भी नहीं लगाते। ऐसे में वाहनों की चोरी लगातार बढ़ती जा रही है। इसे देखते हुए अब पुलिस भी सख्त रवैया अपनाने जा रही है। शनिवार की रात में कोतवाल सदानंद सिंह ने नगर की गलियों तथा प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाकर दर्जनों बाइकों को कब्जे में ले लिया। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों पर जुर्माना लगाकर कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ लोगों की भी जिम्मेदारी है कि अपने वाहनों की सुरक्षा का ध्यान रखें। रात में लगभग एक दर्जन से ज्यादा बाइकों को पुलिस अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed