{"_id":"669f1f3fc74005a83aacdc94294627a7","slug":"vehicle-theft-uncovered-six-arrested-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, छह गिरफ्तार
ब्यूरो, भदोही, अमर उजाला
Updated Wed, 25 Feb 2015 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बदमाशों के कब्जे से मुठभेड़ में इस्तेमाल एक 315 बोर का तमंचा भी बरामद हुआ। बदमाशों में एक मिर्जापुर जिले का निवासी है।
पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार राय ने मंगलवार को पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बताया कि क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अभियान चलाने का निर्देश दिया गया था। इसी क्रम में सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर तुलापुर ताल के पास छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस से बदमाशों की मुठभेड़ भी हुई, जिसके बाद पकड़ने में सफलता हाथ लगी।
वाहन चोर गिरोह के मुख्य अभियुक्त नीरज दूबे निवासी तुलापुर, बूल्लू सोनकर कंसापुर महराजगंज, संजय तिवारी निवासी तुलापुर, रोहित तिवारी तुलापुर, हरिशंकर दूबे चकौड़ा, वृज कुमार उपाध्याय जमुआरी कछवा मिर्जापुर शामिल रहे। श्री राय ने बताया कि पूछताछ के दौरान बदमाशों के निशानदेही पर चोरी की आठ मोटरसाइकिल और दो चार पहिया वाहनों को बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि वाहन चोर गिरोहों का नेटवर्क कई जिलों में था, जिसमें वाहनों की चोरी कर अन्य प्रांतों में ले जाकर बेचते थे। गिरफ्तार अपराधियों का पूर्व का इतिहास खंगाला जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने गिरफ्तार करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की। मुठभेड़ टीम में एसओ विवेक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविंद कुमार यादव, धर्मेन्द्र कुमार, सुहेल अहमद, इमरोज खां, इंदू प्रकाश, विपिन बिहारी, धर्मपाल, वृजेश, महेंद्र पाल, त्रिलोकी खरवार आदि शामिल रहे।