फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable vendor murdered and body thrown in field

Bhadohi News: सब्जी विक्रेता की हत्या कर खेत में फेका शव

Sun, 26 May 2024 04:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 May 2024 04:23 AM IST
विज्ञापन
Vegetable vendor murdered and body thrown in field
कौलापुर। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर गांव में शुक्रवार को सब्जी विक्रेता की हत्या कर खून से लथपथ शव को रेलवे लाइन के पास खेत में फेंक दिया गया। घटनास्थल से कुछ ही दूर मृतक की सब्जी लदी साइकिल बरामद हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के आनापुर निवासी दुर्बली गौतम (58) चकपड़ौना में यूनियन बैंक के पास सब्जी की दुकान लगाते थे। शुक्रवार की रात 10 के बाद दुकान बंद कर वह घर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान रेलवे ट्रैक के पास पहले से घात लगाकर बैठे बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को रेलवे ट्रैक से 50 कदम दूर खेत में ले जाकर फेंक दिया। देर रात तक जब दुर्बली घर नहीं पहुंचे तो परिजन खोजबीन करने लगे, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार को सुबह शौच के लिए निकले लोगों ने खेत में खून से लथपथ शव देखा तो गांव के लोगों को खबर दी। कुछ देर में माैके पर भीड़ जुट गई। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही एएसपी डॉ. तेजबीर सिंह, सीओ प्रभात राय भी फारेसिंक टीम के साथ पहुंच गए। मौका मुआयना करने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन पुत्र और दो पुत्रियां है। तीनों बेटियां अविवाहित हैं। अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed