फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vegetable seller murder case revealed

सब्जी विक्रेता हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Mon, 16 Dec 2019 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Vegetable seller murder case revealed
ज्ञानपुर। महिलाओं से छेड़खानी और अश्लील हरकत करने में सब्जी विक्रेता रईस की हत्या की गई थी। तीन आरोपियों ने कुल्हाड़ी से मारकर उसकी हत्या की। सोमवार को एसपी रामबदन सिंह ने पुलिस लाइन में घटना का खुलासा किया। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन परिसर में पत्रकारों से रूबरू पुलिस अधीक्षक ने कहा कि एक दिसंबर की रात नौ बजे सब्जी विकेता रईस की हत्या होने के बाद अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। ज्ञानपुर कोतवाली पुलिस सर्विलांस टीम की मदद से प्रकरण की छानबीन में लगी थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चकजुड़ावन गांव में गिरी के मकान से आरोपी प्यारे उर्फ बिरजू बनबासी, गुगई, अमरूते निवासी इबराहिमपुर चकजुड़ावन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रईस ठेले पर सब्जी बेचने का काम करता था। सुबह बाजार जाते समय और शाम को लौटने पर वह बस्ती में अपना ठेला लगाकर सब्जी बेचता था। बस्ती की लड़कियां और औरतें सब्जी खरीदने के लिए जातीं तो वह उनका हाथ पकड़ लेता। उनके साथ बदतमीजी भी करता। कई बार चेतावनी देने के बाद भी नहीं माना तो अपनी इज्जत बचाने के लिए उसकी हत्या करने का मन बनाया और एक दिसंबर की रात में घटना को अंजाम दिया। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी चित्रकूट पुरी, सुधीर मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed