फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vedic mantras resonated at the weddings of 269 couples, and three couples were married.

Bhadohi News: 269 जोड़ों की शादी में गूंजे वैदिक मंत्र, तीन युगल का हुआ निकाह

Sat, 06 Dec 2025 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
Vedic mantras resonated at the weddings of 269 couples, and three couples were married.
औराई ब्लॉक के सामूहिक विवाह में बैठे वर-वधु। संवाद - फोटो : सांकेतिक
ज्ञानपुर। जिले के छह ब्लॉकों में शुक्रवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 272 जोड़ों ने जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया। 269 हिंदू जोड़ों ने अग्नि के समक्ष फेरे लिए, वहीं तीन मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। शादी के बाद शासन की ओर से मिलने वाले उपहार देकर सभी वर-वधू की विदाई की गई। जनप्रतिनिधि और अधिकारियों ने वर-वधू को बेहतर दांपत्य जीवन का आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह को लेकर सभी ब्लॉकों को आकर्षक ढंग से सजाया गया। शुक्रवार को सुबह से ही चहल-पहल बढ़ गई। नौ बजते-बजते वर-वधू पहुंचने लगे। सुरियावां ब्लॉक परिसर में 43 जोड़ों की शादी कराई गई। मुख्य अतिथि रविंद्र नाथ त्रिपाठी और विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख अनिता गौतम रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीब कन्याओं के लिए यह योजना चला रही है। कोई गरीब व्यक्ति अपनी बेटी के हाथ पीला करने से वंचित नहीं रहेगा। बीडीओ बृजेश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि 50 जोड़ों ने पंजीकरण कराया था, जिसमें 43 पहुंचे। इसी तरह ज्ञानपुर में 58, भदोही में 30 डीघ में 53, अभोली में 19 और औराई में 68 जोड़ों की शादी कराई गई। इस दौरान 194 अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग 73, सामान्य के दो और अल्पसंख्यक वर्ग के तीन जोड़ो का विवाह हुआ। नोडल अधिकारी गौरव पुंडीर ने सामूहिक विवाह को महत्वाकांक्षी योजना बताया। औराई में विधायक दीनानाथ भास्कर ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना शादी पर होने वाले अपव्यय पर रोक लगती है। इससे गरीब आदमी भी अपनी बहन, बेटी और बेटा की शादी खुशहाली से करा सकता है। सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने सामूहिक विवाह योजना से एकता और अखंडता को मजबूत करने पर जोर दिया। प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी शत्रुघ्न कन्नौजिया ने बताया कि सामूहिक विवाह में अब एक लाख प्रति शादी पर खर्च के लिए मिल रहा है। उन्होंने बताया कि वधू के खाते में 60 हजार रुपये भेजा जा रहा है। उपहार में साड़ी, चुनरी, सूट, कपड़ा, ट्रॉली बैग, बिछिया, पायल आदि दिया गया। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख बृजमोहन मिश्र विकास, मनोज कुमार मिश्रा, आरती सिंह आदि रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed