फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vanvasi deprived of voting, staged in police station

वनवासी मतदान से वंचित, थाने में दिया धरना

Thu, 15 Apr 2021 04:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 04:58 PM IST
विज्ञापन
Vanvasi deprived of voting, staged in police station
गोपीगंज कोतवाली में धरना देते चंद्रपुरा के वनवासी। संवाद - फोटो : BHADOHI
लालानगर। औराई ब्लॉक के चंद्रपुरा गांव निवासी वनवासी परिवारों ने बृहस्पतिवार को गोपीगंज कोतवाली में धरना दिया। सूचना पर पहुंचे एसडीएम सदर चंद्रशेखर ने चुनाव बाद मामले की जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए उन्हें धरना खत्म कराया। वनवासियों ने आरोप लगाया है कि सुबह 10 बजे लगभग दो दर्जन से अधिक परिवारों के साथ बूथ पर पहुंचे तो मतदाता सूची में उनका नाम नहीं दिखा।
विज्ञापन

इस दौरान जब एक सूची में नाम नहीं मिला तो लोगों ने दूसरी सूची में देखा लेकिन उसमें भी नाम नहीं होने से आखिरकार वह मतदान से वंचित हो गए। आरोप है कि गांव के ही एक पूर्व प्रधान ने उनके अशिक्षित होने का लाभ उठाते हुए उनका नाम मतदाता सूची से कटवा दिया है। कहा कि एक ओर शासन-प्रशासन स्तर से वनवासियों के हक-अधिकार की बात कहीं जाती है लेकिन तहसील, ब्लॉक, निर्वाचन कार्यालय में तैनात होकर भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने वाले अधिकारी-कर्मचारी बिचौलियों के साथ मिलीभगत कर इस तरह का कार्य कर रहे हैं। एक-दो परिवारों का नाम गायब होना गलतियों का कारण माना जाता है लेकिन पूरे कुनबे को लक्ष्य मानकर नामों को हटवाना साजिश है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसडीएम चंद्रशेखर ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में बीएलओ, लेखपाल की कमी सामने आने पर कार्रवाई के लिए डीएम को लिखा जाएगा। धरना देने वालों में इसरी देवी, बेबी, बदामा, भगवानी, मुन्नारी, करीना, प्रदीप, सीमा, पप्पू, छल्कानी वनवासी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed