फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   vajpie thought Relevant

वाजपेयी के विचार सदैव प्रासंगिक

Fri, 26 Dec 2014 01:24 AM IST
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला
ब्यूरो ज्ञानपुर अमर उजाला Updated Fri, 26 Dec 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
vajpie thought Relevant
कौलापुर। भारत रत्न देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 90वां जन्मदिन  पर सांसद आदर्श गांव में बृहस्पतिवार को मनाया गया। अटल जी के आदर्शों को आत्मसात करने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अटल जी के छाया चित्र पर तिलक लगाकर किया गया।
विज्ञापन


बतौर मुख्य अतिथि सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय एक विचारधारा के पोषक रहे।
बहुमुखी प्रतिभा के धनी वाजपेयी जी के विचार सदैव प्रासंगिक रहेंगे। उन्होने कहा कि पोखरण परमाणु विस्फोट के जरिए अटल जी ने भारत की ताकत  को दुनिया को दिखलाया।
विज्ञापन


कार्यकर्ता अटल जी के आदर्शों को आत्मसात कर राष्ट्र में सुशासन की स्थापना करें। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल जी ने भारत का लोहा दुनिया में मनवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 कहा कि अटल जी की छत्रछाया में देश लगातार प्रगति कर रहा है। पूर्व लोकसभा प्रभारी शैलेंद्र दूबे टुन्ना ने कहा कि अटल जी ने राजनैतिक जीवन में कभी हार नहीं मानी।

 उनके स्वभाव से विरोधी भी प्रशंसा करते हैं। भाजपा जिला महामंत्री श्रीनिवास चतुर्वेदी ने कहा कि दो दशक पूर्व अटल जी ने जो सपना देखा वह 2014 मे मोदी जी ने पूरा किया। इसके पूर्व भोजपुरी गायक घनश्याम शुक्ल ने गीतों के जरिए अटल जी के विचारों पर प्रकाश डाला।


सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने गरीबों को कंबल वितरित किया। इस मौके पर डा. आनंद मिश्रा, बाबूराम बिंद, घनश्याम मिश्र, हीरालाल पासवान, कन्हैयालाल मिश्रा, प्रदीप सिंह, छत्रपति सिंह, अखिलेश्वर प्रताप सिंह, श्यामसुंदर मिश्र, राम नारायण यादव, रामेश्वर उपाध्याय, डा. राकेश दूबे, रविशचंद्र पांडेय, सरयूनाथ शुक्ल, दीपेंद्र चतुर्वेदी, चंद्रशेखर पांडेय, विजयकांत पांडेय, अखिलेश पांडेय, शिवपूजन कन्नौजिया, विनय श्रीवास्तव, विजय मौर्य, डा. मेवालाल, कमलेश गौतम आदि रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्याम सुंदर मिश्रा और संचालन नागेंद्र सिंह ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed