{"_id":"5ff4ade28ebc3e33b717272e","slug":"vaccination-mark-of-300-health-workers-bhadohi-news-vns5674517173","type":"story","status":"publish","title_hn":"300 स्वास्थ्यकर्मियों पर टीकाकरण का मार्कड्रील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
300 स्वास्थ्यकर्मियों पर टीकाकरण का मार्कड्रील
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोराना वैक्सीनेशन से पूर्व मंगलवार को भदोही जिले के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 300 स्वास्थ्यकर्मियों पर टीकाकरण का मॉकड्रिल किया गया। टीकाकरण से पूर्व सरकारी गाइडलाइन का पालन किया गया। अभिलेखों का सत्यापन, कोविन एप से मिलान, हाथों को सैनिटाइज करने के बाद ड्राई टीका का रिहसर्ल कर स्वास्थ्यकर्मी को आधे घंटे तक एक कक्ष में रोका गया। गोपीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कोविड-19 वैक्सीनेशन ड्राई रन शिविर में 50 लाभार्थियों पर रिहर्सल किया गया। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी राकेश जायसवाल ने बताया कि एक दिन में 25-25 की संख्या में दो चरणों में टीकाकरण किया जाएगा। कोविड-19 की सूची में रजिस्टर्ड व्यक्ति को सुरक्षाकर्मी के पास रखी सूची से सत्यापन करवाने के बाद वैक्सीनेशन किया गया। इस मौके पर डॉ. अशोक कुमार, डॉ. जेसी सरोज, डॉ. स्वप्निल सिंह, डॉ. अखिलेश पाठक, विमल कुमार, रवि पाल, एसएन सिंह, अधीक्षक डॉ. आशुुुुतोष पांडेय आदि रहे। सुरियावां: सीएचसी परिसर में सुबह 10 बजे वैक्सीनेशन का पूर्वाभ्यास किया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. आरबी पाठक की देखरेख में स्वास्थ्यकर्मी अपना परिचय पत्र दिखाकर रजिस्ट्रेशन कराए। उसके बाद हाथ को साफ कर काउंटर से मॉस्क लिया। कोविन एप से सत्यापन के बाद टीकाकरण की ड्रिल की गई। इस दौरान 50 स्वास्थ्यकर्मियों पर पूर्वाभ्यास हुआ। औराई: सीएचसी परिसर में बने ट्रामा सेंटर में कोरोना वैक्सीन लगाने का पूर्वाभ्यास किया गया। एक-एक कर कर्मी कोरोना का वैक्सीन लगवाने के लिए वैक्सीनेशन सेंटर पर पहुंचे। इंट्री गेट पर पुलिस के जवानों ने सूची से मिलान किया। आईडी देखने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा था। दूसरे स्टेप पर स्वास्थ्यकर्मी ने सूची में नाम और आइडी का मिलान करने के बाद वैक्सीनेशन रूम में भेजा। वैक्सीनेशन का हाल जानने के लिए डब्ल्यूएचओ के पवन कुमार तिवारी, यूएनडीपी के प्रभात मिश्रा, प्रभारी अशफाक अहमद आदि रहे। इसी तरह महाराजा बलवंत सिंह चिकित्सालय भदोही, सीएचसी डीघ और सीएचसी भदोही में मॉकड्रिल किया गया।
28 दिनों में दो बार लगेगी वैक्सीन
ज्ञानपुर। कोरोना की वैक्सीन लगवाने वाले अभ्यर्थी को 28 दिनों में दूसरी डोज लेनी होगी। टीकाकरण को लेकर किसी के मन में कोई सवाल न हो, इसके लिए परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पुस्तिका जारी की गई है। सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि वैक्सीन पूरी तरह प्रभावी है। लाभार्थी को पहली डोज लेने के 28वें दिन दूसरी डोज लेना होगा।
कोविड वैक्सीनेशन के लिए पहले पंजीकरण
ज्ञानपुर। कोविड वैक्सीनेशन के लिए पात्र लाभार्थियों को पहले पंजीकरण कराना होगा। उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर के माध्यम से वैक्सीनेशन और उसके निर्धारित समय के बारे में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सूचना दी जाएगी। पंजीकरण के लिए फोटो के साथ पहचान पत्र दिखाना
विज्ञापन
पंजीकरण के लिए ये पहचान पत्र जरूरी
- आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आइडी और पैनकार्ड।
- पासपोर्ट, जॉब कार्ड, पेंशन दस्तावेज, मनरेगा कार्ड।
- स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड।
- सांसदों, विधायकों, एमएलसी को जारी आधिकारिक प्रमाण पत्र।
- बैंक, पोस्ट के जारी पासबुक।
- केंद्र, राज्य सरकार या पब्लिक लिमिटेड कंपनियों के जारी सेवा आईडी कार्ड।
इन कारणों से जरूरी है पंजीकरण
ज्ञानपुर। कोई व्यक्ति बिना पंजीकरण के कोरोना वैक्सीन प्राप्त नहीं कर सकता है। कोरोना वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण के बाद ही स्थान और समय की जानकारी मिलेगी। फोटो आईडी पंजीकरण और सत्यापन दोनों के लिए जरूरी है। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि व्यक्ति को वैक्सीन लगाई गई है। ऑनलाइन पंजीकरण के बाद लाभार्थी को वैक्सीनेशन की नियत तिथि, स्थान और समय के बारे में मोबाइल पर एसएमएस प्राप्त होगा। कोरोना वैक्सीन की उचित खुराक मिलने पर लाभार्थी को उनके मोबाइल नंबर पर एक क्यूआर कोड आधारित प्रमाण पत्र भी भेजी जाएगी।