फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Vacation time did not change in madrassas, children remained scorched

Bhadohi News: मदरसों में नहीं बदला छुट्टी का समय, झुलसे रहे बच्चे

Thu, 08 Jun 2023 12:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Vacation time did not change in madrassas, children remained scorched
ज्ञानपुर/गोपीगंज। जिले में अनुदानित और मान्यता प्राप्त मदरसों के संचालन का समय नहीं बदला गया। दोपहर में छुट्टी होने के बाद चिलचिलाती धूप और लू के थपेड़ों से झुलसते हुए छोटे-छोटे बच्चे घर जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के बीमार होने की चिंता सता रही है। उन्होंने मदरसों के संचालन का समय बदलने की मांग की है। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग में पंजीकृत कुल 61 मदरसे हैं। इनमें सात मदरसे अनुदान पर, 31 मदरसे माडल के रुप में संचालित होते, जिनका खर्च भी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग उठाता है। जिले में 23 मदरसे मान्यता प्राप्त हैं। सभी मदरसों के खुलने का सुबह 7.30, बंद होने का समय दोपहर 1.30 बजे निर्धारित है। इसका एकमात्र कारण लोग यह बता रहे हैं कि माह-ए-रमजान में 40 दिनों तक मदरसे बंद रहते हैं और गर्मी के मौसम में खोलकर शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने का प्रयास होता है। अभिभावक रहमान, तसौवर, जाकिर अली, शहादत, मोहर्रम, शुकरुल्ला आदि ने कहा कि ठंड के मौसम मदरसे के समय को प्रभावित नहीं करता। गर्मी के मौसम में जब दोपहर 1.30 बजे छुट्टी होती है तो उस समय बच्चे पैदल, साइकिल से घर पहुंचते हैं। ऐसे में चिंता लगी रहती है कि गर्मी और धूप के असर से बच्चे बीमार न पड़ जाए। जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी रमेशचंद ने कहा कि विभाग सिर्फ मदरसों के संचालन की गति विधियों पर नजर रखता है। परीक्षा से लेकर मदरसों खुलने, बंद होने की गाइड लाइन मदरसा शिक्षा परिषद निर्धारित करता है। शिकायत मिलने पर अभिभावकों की बात रजिस्ट्रार तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed