फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Urs celebrates with akidat at dargah

दरगाह पर अकीदत के साथ मना उर्स

Sat, 10 Apr 2021 03:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 03:58 PM IST
विज्ञापन
Urs celebrates with akidat at dargah
लालानगर। गोपीगंज नगर में शुक्रवार की रात पुलिस चौकी के सामने शानदार कौव्वाली मुकाबले का आयोजन अंजुमन गौसिया कमेटी की ओर से संपन्न हुआ। उर्स शुक्रवार को ज्ञानपुर-गोपीगंज मार्ग स्थित इब्राहिमपुर दरगाह पर अकीदत के साथ मना। इस दौरान मुकाबले का शुभारंभ मुख्य अतिथि युवा कालीन निर्यातक बृजेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। वहीं कानपुर से आए कलाकार शरीफ परवाज ने गाया अल्लाह जानता है मोहम्मद का मर्तबा... तो समां बंध गई।
विज्ञापन

इस दौरान कमेटी के एनुल हक ने बताया कि कौव्वाली कार्यक्रम हजरत इब्राहिम और इस्माईल शहीद के सालाना उर्स मुबारक पर होता आ रहा है। बृजेश गुप्ता ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम दोनों समुदायों के बीच आपसी सामंजस्य कायम रखने की सीख देते हैं। प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम को संपन्न कराने में जो मिसाल पेश की जा रही है उसको अनवरत बनाए रखना ही सबसे बड़ी समझदारी होनी चाहिए। महिला कलाकार रुखसाना बानो वाराणसी ने सुनाया-हमें तो लूट लिया मिलके हुस्न वालों ने, कुछ गम है कुछ खुशी है मोहब्बत के प्यार में, महिलाओं से ज्यादा न अकड़ना नहीं तो..., छोड़ो-छोड़ा प्यार का चक्कर...सुनाया तो तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंज उठा। कमेटी के पदाधिकारी पंडाल में जुटने वालों को महामारी का गाइड लाइन याद कराते रहे। कार्यक्रम में शिवशंकर गुप्ता, सरवर खान, मो.युनूस, मो.हनीफ, इजहार खान, रियाज खान, मो.अकरम, अफरोज अली, मो.इस्लाम, राजू इद्रीशी, मो.शरीफ,डॉ इजहार, जमील जादूगर, अनीस आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed