फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP will free the SP-BSP: Keshav

यूपी को सपा-बसपा मुक्त करेंगे: केशव  

Fri, 15 Apr 2016 07:06 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही Updated Fri, 15 Apr 2016 07:06 PM IST
विज्ञापन
UP will free the SP-BSP: Keshav
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते कांग्रेस कार्यकर्ता
भाजपा के नव निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा और बसपा ने पिछड़ों के नाम पर सिर्फ राजनीति करती हैं। दोनों ने पिछड़ों के सहारे कुछ जातियों तक विकास कार्य को सीमित कर दिया है। 2017 विधानसभा चुनाव में यूपी को सपा, बसपा और कांग्रेस(सबका) से मुक्त करेंगे। 
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ताजपोशी के बाद शुक्रवार को पहली बार भदोही जिले में पहुंचे थे। इलाहाबाद से विंध्याचल दर्शन करने के लिए जाते समय ऊंज, जंगीगंज, गोपीगंज, और कौलापुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। जंगीगंज बाजार में भाजपा नेता डॉ. अजय शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में भाजपा 265 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस मौके पर धवल त्रिपाठी, प्रेमसागर ओझा, विजय मौर्य, अभिषेक मौर्य, पवन तिवारी, अतुल बिंद, सुनील मिश्रा आदि मौजूद रहे। कौलापुर संवाददाता के मुताबिक चकपरौना में भाजपा नेता श्रीनिवास चतुर्वेदी, डॉ. आनंद मिश्रा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामकिशोर बिंद, विभूति तिवारी, प्रभाशंकर, बऊ पांडेय, वीरू शुक्ला, मुरलीधर बिंद, सुरेंद्र बिंद, अयोध्या उपाध्याय, दीपक मिश्रा, चंद्र कुमार, अरूण मिश्र आदि रहे। गोपीगंज संवाददाता के अनुसार, गोपीगंज चौराहे पर भाजपा महिला मोर्चा की काशी क्षेत्रीय महामंत्री सपना दूबे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व नगर अध्यक्ष ईश्वर चंद्र बरनवाल, घनश्याम मिश्र, अभिनव पांडेय, पवन त्रिपाठी, नरेंद्र दूबे, ओम प्रकाश पांडेय, हौसला पाठक, विनय पांडेय, शशांक, बिंदेश गुप्ता, रत्नाकर पाठक आदि मौजूद रहे। वहिदानगर संवाददाता के अनुसार, ऊंज सीमा पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष पांडेय, विमल पांडेय, अजय तिवारी, लव दूबे, आशीष यादव आदि रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed