{"_id":"5ffb4d4a8ebc3e33865e334d","slug":"up-wall-collapses-due-to-collision-with-truck-old-man-dies-11-injured","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपीः ट्रक की टक्कर से दीवार गिरी, वृद्ध की मौत, 11 घायल, घायल लोगों को किया गया वाराणसी रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीः ट्रक की टक्कर से दीवार गिरी, वृद्ध की मौत, 11 घायल, घायल लोगों को किया गया वाराणसी रेफर
Mon, 11 Jan 2021 12:24 AM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Mon, 11 Jan 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में रविवार को बालू लदा ओवरलोड ट्रक बैक करते समय अनियंत्रित होकर कटरे से टकरा गया। इससे कटरे के बरामदे की दीवार और छत धराशाई हो गया। मलबे में दबने से दुकान पर सामान खरीद आए एक वृद्ध की मौत हो गई वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भेजा गया जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सभी को वाराणसी रेफर दिया।
विज्ञापन
औड़िहार से बालू लादकर एक ट्रक जौनपुर की ओर से जा रहा था। खानपुर बाजार में पहुंचने के बाद चालक वापस औड़िहार आने के लिए ट्रक को घुमाने लगा। चालक ट्रक घुमा कर मुख्य मार्ग पर चढ़ाने का प्रयास कर ही रहा था कि अचानक सामने से बोलेरो आ गई। उसे बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित हो गया और ट्रक का पिछला हिस्सा एक मकान के बाहर बने कटरे के बरामदे में जा टकराया।
विज्ञापन
इससे बरामदे की दीवार एवं छत और टिन शेड भरभराकर गिर पड़ी। घटना के समय खाद-बीज की दुकान पर खड़े बैरहिया गांव निवासी रामव्रत बिंद (60), जमीन संदल निवासी शोभू बिंद, सुभाष बिंद, अशोक बिंद, मुन्नीलाल बिंद, स्थानीय गांव निवासी विनोद मौर्या, लौलेहरा निवासी पलटू यादव, मूरत राम, सलटू यादव, चंद्रबली मौर्या, मंगरू विश्वकर्मा, खशबू निशा मलबे में दब गए।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने मलबे में दबे लोगों को निकाला और उपचार के लिए एंबुलेंस से सीएचसी ले गए जहां डाक्टरों ने वृद्ध रामव्रत बिंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य को वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ चालक को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी थानाध्यक्ष योगेंद्र सिंह ने बताया कि घायलों का इलाज वाराणसी में चल रहा है। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
कंटेनर की टक्कर से ऑटो पलटा, मजदूर की मौत
राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर टोल प्लाजा के पास रविवार को अपराह्न चार बजे कंटेनर की टक्कर से अनियंत्रित ऑटो पलट गया। इससे मजदूर जगदीश (55) निवासी बोकारो-धनबाद की मौत हो गई, जबकि मृतक की पत्नी देवकी देवी (50), गड़ौली-महाराजगंज निवासी रत्ना देवी (25), पूनम देवी (27) समेत छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया।
गोपीगंज नगर से ऑटो चालक सवारियों को लादकर औराई की ओर जा रहा था। लालानगर स्थित टोलप्लाजा के पास ऑटो चालक सामने से जा रहे कंटेनर को ओवरटेक करने का प्रयास किया। कंटेनर से टक्कर लगने से ऑॅटो अनियंत्रित होकर पलट गया।
चीख-पुकार को सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचकर ऑटो को खड़ा किया। एंबुलेंस के साथ पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने जगदीश को मृत घोषित कर दिया। तीन घायलों को हल्की चोटें आने के कारण वह बिना नाम-पता बताए दूसरे वाहन पर सवार होकर चले गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया।