{"_id":"5feadce8887c8d2b7378e353","slug":"up-vigilance-raises-collector-s-clerk-on-corruption-complaint","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: किसान से 5000 की रिश्वत लेते कलेक्ट्रेट का क्लर्क चढ़ा विजिलेंस के हत्थे, थाने में डेढ़ घण्टे से पूछताछ जारी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: किसान से 5000 की रिश्वत लेते कलेक्ट्रेट का क्लर्क चढ़ा विजिलेंस के हत्थे, थाने में डेढ़ घण्टे से पूछताछ जारी
Tue, 29 Dec 2020 03:11 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Tue, 29 Dec 2020 03:11 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार लिपिक
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के कलेक्ट्रेट के अभिलेखागार के एक क्लर्क (सहायक) को भ्रष्टाचार की शिकायत पर विजिलेंस टीम ने उठाया। ज्ञानपुर कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। अभिलेखागार के रिकार्ड रूम में तैनात शाहिद अली खान के खिलाफ ज्ञानपुर के मुंगरहा निवासी किसान विनीत सिंह ने भ्रष्टाचार की शिकायत की थी।
विज्ञापन
आरोप लगाया था कि राजस्व से जुड़े किसी भी कार्य के लिए रिश्वत की मांग की जाती है। उसी को संज्ञान में लेते हुए मंगलवार को विजिलेंस वाराणसी के इंस्पेक्टर अजय कुमार श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, अजित राय, हरिहर चौहान और सुनीता सिंह की टीम ने अचानक अभिलेखागार के रिकार्ड रूम में छापा मारा और पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली ज्ञानपुर में उससे डेढ़ घण्टे से टीम पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
इसके पूर्व भदोही तहसील के लेखपाल चन्द्रभान सिंह और ज्ञानपुर तहसील के लिपिक अरुण श्रीवास्तव को एंटी करप्शन टीम गिरप्तार कर जेल भेज चुकी है। महीने भर पूर्व भूमि अध्याप्ति विभाग की एक महिला कर्मचारी का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने पर डीएम राजेन्द्र प्रसाद ने निलंबित कर दिया था।
विज्ञापन