फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Nitish Kumar status is only For two MP

केशव प्रसाद मौर्य बोले: नीतीश कुमार की हैसियत बस दो सांसद की, यूपी से लड़े तो जमानत जब्त होगी

Sun, 25 Sep 2022 09:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 25 Sep 2022 09:50 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री अगर लोकसभा का चुनाव यूपी से लड़ेंगे तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी।

विज्ञापन
UP Deputy CM Keshav Prasad Maurya said Nitish Kumar status is only For two MP
भदोही के गजधरा गांव में ओपेन जिम में डिप्टी सीएम ने की कसरत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विपक्ष के साथ महागठबंधन बनाने में जुटे बिहार के सीएम नीतीश कुमार पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार लोकसभा का चुनाव यूपी से लड़ेंगे तो उनकी जमानत जब्त हो जाएगी। वह भदोही कलेक्ट्रेट सभागार में रविवार देर शाम पत्रकारों से बात कर कर रहे थे।

विज्ञापन


सोनिया गांधी, नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव की दिल्ली में हुई मुलाकात पर डिप्टी सीएम ने कहा कि  2024 में पहले से ज्यादा सीटें हम जीतेंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की हैसियत दो सांसद की है। विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 100 में से 60 हमारा है, 40 वोटों में बंटवारा है और बंटवारे में भी हमारा है।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अगर नीतीश कुमार यूपी से चुनाव लड़ें तो जमानत जब्त हो जाएगी । 2014 के चुनाव में नीतीश कुमार बिना मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़े थे। उनके चेहरे पर दो सांसद जीते थे। गौरतलब कि फूलपुर के बाद अब मिर्जापुर लोकसभा क्षेत्र से बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चुनाव लड़ने की चर्चा चल पड़ी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

गुंडे और माफिया की कोई जाति नहीं

भदोही के गजधरा गांव में समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने गुंडे और माफिया की कोई जाति नहीं होती। भाजपा सरकार में अपराधी जेल में बंद है। मुख्तार जैसे अपराधी अब चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में माफिया और दलाल जनता के पैसे खाते थे, लेकिन अब लाभार्थी के खाते में सरकार की ओर से भेजी गई रकम पहुंच रही है।

ओपेन जिम में डिप्टी सीएम ने की कसरत

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सरकार और समाज एक रथ के दो पहिए हैं। दोनों के तालमेल से ही विकास होगा। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाज के अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति को मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है।

कहा कि गांव स्वच्छ होगा तो प्रदेश भी साफ रहेगा। गांव में अगर गंदगी है तो बीमारी फैलेगी। परिवार को बीमारी पर अधिक खर्च करना होगा। इसलिए स्वच्छता को अपनाएं। पर्यावरण में हो रहे बदलाव के लिए कम पौधरोपण को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम बदल रहा है। जल संरक्षण के लिए अमृत सरोवर बन रहे हैं। घर-घर पानी पहुंचाया जा रहा है। 

ओपेन जिम में डिप्टी सीएम ने की कसरत

गजधरा स्थित अमृत सरोवर के समीप बने ओपेन जिम का डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुभारंभ किया। उन्होंने कसरत भी किया। कहा कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर रोज कसरत करनी चाहिए। इसलिए सरकार गांव-गांव में ऐसी व्यवस्था कर रही है। इसके बाद गांव में इंटरलाकिंग सहित अन्य विकास कार्यों का भी लोकार्पण किया।
पढ़ें: देसी-विदेशी फूलों से सजा माता विंध्यवासिनी का धाम, अलौकिक छटा से नहीं हट रही नजर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed