{"_id":"6919ab58f59ba965b103b84b","slug":"up-accident-two-bike-riders-hit-by-speeding-car-one-dead-other-in-critical-condition-in-bhadohi-2025-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Accident: बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Accident: बाइक सवार दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर
Sun, 16 Nov 2025 04:15 PM IST
अमन विश्वकर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Sun, 16 Nov 2025 04:15 PM IST
सार
Bhadohi News: सड़क हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर गोपीगंज कोतवाली की पुलिस भी पहुंच गई। आसपास के लोगों से जानकारी लेने के साथ ही घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दूसरे का इलाज शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
हादसे के बाद कार के उड़े परखच्चे।
- फोटो : संवाद
विस्तार
Road Accident in Bhadohi: गोपीगंज कोतवाली के बेरासपुर में बाइक सवार मामा-भांजे को कार ने टक्कर मार दी। जिसमें भांजे गुड्डू (30) निवासी बरछाए, मिर्जामुराद की मौत हो गई। वहीं मामा झूरी बनवासी (35) निवासी गुलौरी गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक अपने मामा के यहां आया हुआ था।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गोपीगंज कोतवाली के गुलौरी निवासी झूरी बनवासी का भांजा गुड्डू अपने मामा के घर आया हुआ था। रविवार की सुबह मामा-भांजे किसी काम के सिलसिले में बाइक से बेरासपुर की तरफ निकले हुए थे। बेरासपुर गांव के पास पहुंचे ही थे कि इस बीच कि एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में दोनों को गोपीगंज सीएचसी पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने भांजा गुड्डू को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल झूरी का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि कार की रफ्तार काफी तेज थी। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक शैलेश राय ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।