{"_id":"661c0e71189496b85c0644d4","slug":"unseasonal-drizzle-increased-farmers-worries-bhadohi-news-c-191-1-gyn1001-111010-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बेमौसम बूंदाबादी ने बढ़ायी किसानों की चिंता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बेमौसम बूंदाबादी ने बढ़ायी किसानों की चिंता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी ज्ञानपुर। जिले के कई इलाकों में रविवार की सुबह बूंदाबांदी हुई। 15 मिनट तक हुई बारिश के कारण खेतों में काटकर रखे गए गेहूं के बोझ भीग गए। दस बजे के बाद धूप होने के कारण नुकसान नहीं हुआ और बोझ सूख गए। मौसम विभाग ने सोमवार को तेज हवा और बारिश का अनुमान लगाया है।
जनपद में इस साल 47 हजार हेक्टेयर में गेंहू की खेती हुई। अभी 45 फीसदी गेंहू की मंड़ाई हो पाई है। अभी किसान मंड़ाई कार्य में जुटे हैं और पिछैती खेती की कटाई हो रही है। रविवार की सुबह जिले के कई इलाकों में 15 मिनट तक बूंदाबांदी हुई। बारिश के कारण खेतों काटकर रखे गेंहू के बोझ भीग गए। दिन में धूप के चलते भीगी फसल सूख गई। मौसम बदलने से मंड़ाई पर भी खतरा मंड़राने लगा था लेकिन धूप होने के बाद किसानों ने राहत की सांस ली।
विनय सरोज, सुबाष दूबे, नागेश पांडेय, सुनील आदि ने बताया कि सुबह बारिश के बाद फसल के खराब होने की चिंता सताने लगी थी लेकिन फिर मौसम खुलने से काफी राहत मिला है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के कृषि विशेषज्ञ डाॅ.आरपी चौधरी ने बताया कि बूंदाबांदी से किसी तरह के गेंहू की फसल को नुकसान नहीं है। मगर ज्यादा बारिश हुई तो फसल को नुकसान हो सकता है। सरसों के डांठ भीगने के बाद मंड़ाई में दिक्कत होगी।मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को भी बारिश के आसार है लेकिन उसके बाद धूप और गर्मी के आसार हैं।