{"_id":"670e539106a44c8bad083648","slug":"union-minister-giriraj-singh-gave-the-target-of-2030-to-the-textile-industry-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया टेक्सटाइल उद्योग को दिया 2030 का टारगेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने दिया टेक्सटाइल उद्योग को दिया 2030 का टारगेट
Tue, 15 Oct 2024 05:05 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 15 Oct 2024 05:05 PM IST
सार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भदोही में कार्पेट एक्सपो मार्ट की शुरूआत की और कालीन में जान फूंकने का बड़ा लक्ष्य देते हुए कहा कि 2030 तक टेक्सटाइल उद्योग को 350 बिलियन डालर की इंडस्ट्री बनाना है। इसके साथ ही भदोही में ईएसआई अस्पताल बनाने के लिए डीएम को जमीन तलाशने की बात कही।
विज्ञापन
भदोही में मंच से संबोधन देते केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कार्पेट एक्सपो की शुरूआत करने के लिए पहुंचे थे इस दौरान इन्होंने पहले स्थल का भ्रमण किया फिर संबोधन दिया। कहा 2030 तक टेक्सटाइल उद्योग को 350 बिलियन डालर की इंडस्ट्री बनाना है।
विज्ञापन
इस लक्ष्य को पाने में कारपेट उद्योग की भूमिका अहम होगी। कहा भदोही में स्पिनिंग मिल की स्थापना होगी। कहा भदोही सबसे बड़ा श्रम शक्ति वाला जिला है इसका सही दिशा में प्रयोग होना चाहिए।
विज्ञापन
दरी और कारपेट चचेरे भाई हैं लोगों को रोजगार देने वाले इस उद्योग के विकास पर हर स्तर पर रहेगा सहयोग कालीन भदोही की विरासत, तुर्की उर्की हमारे सामने कुछ नहीं, हमें इसमें टेक्नोलॉजी का प्रयोग कर अपनी विरासत को आगे बढ़ाने का कार्य करना होगा।
विज्ञापन
कहा आप डिजाइन में नया पैटर्न लाकर अपनी विरासत को बढ़ाएं। इसके साथ ही गिरिराज सिंह ने मंच से विपक्ष पर भी हमला बोला और कहा कि यूपी के एक नेता ऐसे हैं जो हर काम को अपना बताने का करते हैं।
कहा आपने अपनी सरकार में केवल अपने पिता से लोगों की हत्या कराना सीखा है, राहुल गांधी ने इटली से फारेन एक्सचेंज का पैसा थोड़ा न ही जमा किया है। कहा भदोही में मजदूरों के लिए ई एस आई हॉस्पिटल बनेगा इसके लिए डीएम को जमीन तलाशने का निर्देश दिया।