फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unfit ambulance running in the district, responsible unknown

Bhadohi News: जिले में दौड़ रही अनफीट एंबुलेंस, जिम्मेदार अनजान

Tue, 17 Oct 2023 01:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Unfit ambulance running in the district, responsible unknown
जिले में खटारा एंबुलेंसों से मरीजों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। इससे स्वास्थ्य विभाग अनजान है। एबुलेंसों में सुविधाओं का अभाव है। ज्यादातर एबुलेंस टूटे दरवाजे के साथ सड़क पर दौड़ रही है। इससे मरीजों की जान राम भरोसे है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनपद में 41 एंबुलेंस है। जिसकी मदद से मरीजों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जाता है। सोमवार को भदोही-चौरी मार्ग पर फर्राटा भर रही डायल 102 की एबुलेंस का नंबर प्लेट ही गायब दिखा। एबुलेंस का पिछला गेट पूरी तरह से जर्जर था। हर साल एबुलेंस के मेंटनेंस के नाम पर लाखों पर रुपये खर्च किए जाते हैं। इसके बाद भी जिले की सड़कों पर दौड़ रही एबुलेंसों की हालत काफी खस्ता है। जर्जर एबुलेंसों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अगर ऐसे ही लापरवाह बना रहा तो किसी दिन मरीज अस्पताल से पहले दुर्घटना का शिकार हो जाएगा।
विज्ञापन


इनसेट:
किसके कितनी एंबुलेंस:
डायल 102 - 20
डायल 108 - 18
एयर लेस एबुलेंस - 03
------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
जहां तक मेरी जानकारी है। जनपद की सारी एबुलेंस फीट है। खटारा एबुंलेंस को तत्काल दुरूस्त कराया जाएगा। फिलहाल मामले को संज्ञान में दलिया जाएगा- डॉ. एसके चक, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article