{"_id":"69d4112394afc84fe6070a51","slug":"under-the-bjp-government-development-is-happening-for-all-communities-mp-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-141361-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा सरकार में सर्व समाज का हो रहा विकास : सांसद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा सरकार में सर्व समाज का हो रहा विकास : सांसद
विज्ञापन
भाजपा के स्थापना दिवस पर बोलते सांसद डा विनोद कुमार बिंद। स्रोत संगठन
ज्ञानपुर। जोरईं स्थित भाजपा कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस मनाया गया। राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेने के साथ ही सरकार की उपलब्धियां गिनाई गई। 47 साल के सफर में भाजपा के संघर्ष पर प्रकाश डाला गया।
मुख्य अतिथि जिला प्रभारी नागेंद्र रघुवंशी ने कहा कि छह अप्रैल 1980 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में भाजपा की स्थापना हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में पार्टी अंत्योदय और सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के संकल्प के साथ विकसित भारत की ओर अग्रसर है।
सांसद डॉ. विनोद बिंद ने कहा कि जनसंघ के समय से चले आ रहे संघर्ष, आपातकाल में लोकतंत्र की रक्षा, और राम मंदिर आंदोलन से लेकर अनुच्छेद 370 की समाप्ति तक भाजपा ने जो कहा वो किया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, पूर्व मंत्री रंगनाथ मिश्रा, नागेंद्र सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित किया। अध्यक्षता दीपक मिश्रा ने किया। इस मौके पर पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय, घनश्याम मिश्रा, कन्हैया लाल मिश्रा, संतोष पांडेय, हौसला प्रसाद पाठक, मनीष पांडेय, अखिलेंद्र सिंह बघेल आदि रहे। नईबाजार स्थित कार्यालय पर पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि दिलीप गुप्ता और विनय उमर भाजपा का ध्वजारोहण किया। उसके बाद वंदे मातरम् गीत गाया। संवाद