फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled truck collided with auto, woman died, three injured

Bhadohi News: अनियंत्रित ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 May 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled truck collided with auto, woman died, three injured
घोसिया। औराई कोतवाली क्षेत्र के जयरामपुर, बुआ जी के इनारा के पास सड़क किनारे खड़ी ऑटो को ट्रक ने पीछे टक्कर मार दी। टक्कर में एक महिला की मौत हो गई। वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वाराणसी-प्रयागराज हाईवे पर हुए इस हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई। ऑटो सवार रिश्तेदारी में पड़ी शादी में शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

मदनपट्टी-मिर्जापुर निवासी राजकुमार यादव परिवार के साथ कोइरौना स्थित रिश्तेदारी में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहा थे। इस बीच वाराणसी-प्रयागराज हाइवे पर बुआजी के इनारा के पास सड़क के किनारे ऑटो को खड़ा कर वे अपने किसी परिचित से मिलने चले गए। इस बीच पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक चालक ने खड़े ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में ऑटो सवार महिला मीना देवी (51) निवासी मदनपट्टी-मिर्जापुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं राजकुमार यादव (40), सुदेवी (32), प्रमिला देवी (36) गंभीर रूप से घायल हो गए। ऑटो सवार लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े। सभी को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने मीना देवी को मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक आरपी यादव ने बताया कि मामले में चालक समेत ट्रक को कब्जे को ले लिया गया है। मृतक मीना देवी के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed