फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled trailer hits pole and camera, damages it

Bhadohi News: अनियंत्रित ट्रेलर ने पोल समेत कैमरे में मारी टक्कर, क्षतिग्रस्त

Tue, 07 Jul 2026 12:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled trailer hits pole and camera, damages it
लालानगर। गोपीगंज कोतवाली के लालानगर टोल प्लाजा पर रविवार की रात ट्रेलर की टक्कर से टोलप्लाजा पर लगा पैन टिल्स, जूम कैमरा, पीटीजेड कैमरा समेत पोल क्षतिग्रस्त हो गया। टोल प्रबंधक श्यामबीर के अनुसार टक्कर के कारण टोल पर करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रेलर चालक मदनलाल रविवार की शाम प्रयागराज से वाराणसी की तरफ जा रहा था। बताया जा रहा है कि लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसने टोल पर लगे पैन टिल्स, जूम कैमरा, पीटीजेड कैमरा समेत पोल में टक्कर मार दी। जिससे यह सभी क्षतिग्रस्त हो गए। मामले की जानकारी होते ही टोल प्रबंधक श्यामबीर ने चालक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। बताया कि ट्रेलर जब लेन पर था, तब कोई वाहन नहीं था, नहीं तो जनहानि भी हो सकती थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रेलर व चालक को हिरासत में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि वाहन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed