फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncontrolled container collided with the house and overturned

अनियंत्रित कंटेनर मकान से टकराकर पलटा

Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 21 Dec 2020 07:32 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled container collided with the house and overturned
गोपीगंज क्षेत्र के होलपुर गांव में जीटी रोड पर कोहरे के कारण मकान से टकराकर पलटा ट्रक। - फोटो : BHADOHI
गोपीगंज/सुरियावां। कोहरे कहर जारी रहने से हाईवे और सहायक मार्गों पर रविवार की देर रात तीन स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चालक लखबीर सिंह (45) निवासी मनचोपड़ा-गुरुदासपुर पंजाब गंभीर रूप से घायल हो गए और होलपुर निवासी अभिमन्यु सिंह को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
विज्ञापन

पहली घटना लालानगर टोलप्लाजा के पास राजमार्ग पर उस समय हुई, जब प्रयागराज से वाराणसी की ओर कंटेनर लेकर जा रहा चालक लखबीर सिंह पहले से खड़े ट्रेलर में टक्कर मार दी। केबिन में फंसे लखबीर सिंह को आसपास के लोगों ने निकाल कर एंबुलेंस से सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। दूसरी घटना छतमी-होलपुर कट प्वाइंट पर हुई। लोगों ने बताया कि रात लगभग नौ बजे प्रयागराज से वाराणसी की ओर कंटेनर पर जूता-चप्पल लादकर रहा चालक सर्विसलेन पर पहुंच गया और अभिमन्यु सिंह के मकान में टक्कर मारकर पलट गया। लगभग 12 घंटे तक सर्विसलेन पर आवागमन ठप रहा।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर में पुलिस ने क्रेन मंगाकर किसी तरह पलटे कंटेनर को खड़ा कराकर आवागमन शुरू कराया। घटना के बाद चालक और खलासी के भाग जाने से सही पता नहीं चल सका। तीसरी घटना भदोही-सुरियावां मार्ग स्थित पूर्वी रेलवे फाटक पर हुई। सीमेंट लादकर चंदौली की ओर जा रहे ट्रक चालक ने हाईमास्क लाइट के पोल में टक्कर मार देने से पोल लटक गया। चालक राममिलन-सांगीपुर प्रतापगढ़ ने बताया कि कोहरे के कारण कुछ न दिखाई देने से टक्कर हुई। आसपास के लोगों ने बताया कि यदि पोल टूट गिरा होता तो बड़ा हादसा होकर रहता। मौके पर पहुंची पुलिस ट्रक को हटवाने में लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed