{"_id":"679a85bbb74b8d12ea06dce9","slug":"uncontrolled-car-collides-with-bike-due-to-wheel-burst-two-killed-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121800-2025-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: पहिया फटने से अनियंत्रित कार बाइक से टकराई, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: पहिया फटने से अनियंत्रित कार बाइक से टकराई, दो की मौत
विज्ञापन
औराई। कोतवाली क्षेत्र के भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित लीलाधरपुर (आशापुर) गांव के पास बुधवार की देर शाम पहिया फटने के कारण एक कार ने अनियंत्रित होकर बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार पूर्व प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया।
कोतवाली के सरौली गांव निवासी पूर्व प्रधान हृदय नारायण यादव (58) पड़ोसी गांव पूरे उचित निवासी प्रेमचंद्र यादव (57) भदोही शहर के रजपुरा चौराहा स्थित सीए समरजीत यादव के यहां मुनीम का काम करते थे।
दोनों लोग बुधवार की शाम एक ही बाइक पर सवार होकर घर को निकले। भदोही-मिर्जापुर मार्ग स्थित लीलाधरपुर (आशापुर) गांव के पास पहुंचे थे कि उसी दौरान औराई से भदोही की ओर तेज गति से जा रहे कार का अगला पहिया फट गया। इससे कार अनियंत्रित होकर बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया।
विज्ञापन
हादसे में दोनों बाइक सवार दूर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घायलों को भदोही के एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अंजनी राय ने बताया कि देर शाम को दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया है।