फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Uncle throws three-year-old niece into well died in bhadohi

UP: चिप्स देने के बहाने बुलाया फिर तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंका, बड़ी बहन के सामने थम गई मासूम की सांसें

Thu, 19 Feb 2026 06:48 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, भदोही।
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 19 Feb 2026 06:48 PM IST
सार

Bhadohi News: भदोही जिले में एक कलयुगी चाचा ने भांग के नशे में तीन साल की भतीजी को कुएं में फेंक दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के समय बच्ची की छह साल की बड़ी बहन भी वहां मौजूद थी। माता-पिता काम पर गए हुए थे। 

विज्ञापन
Uncle throws three-year-old niece into well died in bhadohi
घटनास्थल पर छानबीन करती पुलिस व बच्ची की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भदोही जिले के सुरियावां कोतवाली के दानूपुर पूरबपट्टी गांव में बृहस्पतिवार की सुबह एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। जहां एक कलयुगी चाचा ने भांग के नशे में तीन साल की भतीजी को चिप्स देने के बहाने बुलाया और उठाकर कुएं में फेंक दिया। घटना में मासूम की मौत हो गई। पूरी घटना छह साल बड़ी बहन की आंखों के सामने हुई। घटना के समय मासूम के माता-पिता काम पर गए हुए थे।

विज्ञापन


सुरियावां कोतवाली के दानूपुर पूरबपट्टी निवासी राजू बिंद मजदूरी कर परिवार का जीविकोपार्जन करते हैं। उनके साथ उनकी पत्नी रीमा देवी भी लगन-बारात में पूड़ी आदि बेलने का काम करती है। दोनों की दो बेटियां है। जिसमें छह साल की बड़ी बेटी रागिनी और तीन साल की आंचल अक्सर घर पर अकेले ही रहती थी। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: दूल्हा बनने से दो महीने पहले भदोही का जवान शहीद, जम्मू में आतंकी सर्च ऑपरेशन के दौरान लगी गोली
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह भी पति-पत्नी अपने-अपने काम पर चले गए थे। घर पर उनकी दोनों बेटियां अकेली थी। बताया जा रहा है कि इस बीच उनका चचेरा चाचा रंजीत उर्फ नन्हें आया और घर में खेल रही दोनों बहनों को चिप्स खाने के बहाने बाहर बुलाया। बताया जा रहा है कि दोनों बहनें बाहर आई तो रंजीत ने तीन साल की आंचल को उठा लिया और जाने लगा। इस पर बड़ी बहन रागिनी ने पूछा कि चाचा कहां जा रहे हो। जब तक वह कुछ समझती, तब तक वह घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक कुएं में मासूम को फेंककर फरार हो गया। 

इधर, परेशान रागिनी के शोर मचाने पर स्थानीय लोग पहुंचे। रागिनी के बताए अनुसार जब लोगों ने कुएं में खोजबीन की तो मासूम का शव बरामद हुआ। घटना की जानकारी होते ही पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने आरोपी रंजीत उर्फ नन्हें को मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रैस कर हिरासत में ले लिया।

मकर संक्रांति पर मुंबई से आया था घर
पुलिस के अनुसार हत्यारोपी चाचा भांग के नशे में था। वह मुंबई रहकर मजदूरी करता था। बीते महीने मकर संक्रांति के अवसर पर घर लौटा था। पुलिस ने पूछताछ में अब तक उसने मासूम में कुएं में फेंकने का स्पष्ट कारण नहीं बताया है। परिवार में किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था।
 
अधिकारी बोले
हत्यारोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वह भांग के नशे में था। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मासूम की हत्या क्यों की। इसकी जांच पड़ताल की जा रही है। -मनीष द्विवेदी, प्रभारी निरीक्षक, सुरियावां

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed