{"_id":"5717e5814f1c1bbc638b4653","slug":"unannounced-power-cuts-to-prevent-vocal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली की अघोषित कटौती रोकने के लिए मुखर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली की अघोषित कटौती रोकने के लिए मुखर
ब्यूरो/ अमर उजाला ,भदोही
Updated Thu, 21 Apr 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
विद्युत कटौती के खिलाफ एक्सईएन से मिलकर कटौती बंद करने की मांग करते कांग्रेस कार्यकर्तागण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अघोषित विद्युत कटौती से न रात को चैन है और न ही दिन को आराम। आधी रात से तीन घंटे कटौती रोकने की मांग कर रहे लोगों को अब दिन की कटौती भी झेलनी पड़ रही है।इससे नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को अधिशासी अभियंता बालक राम को मांगपत्र सौंपकर तत्काल अघोषित कटौती रोकने की मांग की। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि आपूर्ति में सुधार नहीं हुआ तो आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
भीषण गर्मी में पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। दिन के साथ साथ रात की कटौती भी शुरू हो गई है। कांग्रेस प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मुशीर इकबाल ने कहा कि सपा सरकार लोगों को मूर्ख बना रही है। सरकार रोस्टर और 20 घंटे आपूर्ति का एलान करती है जबकि यहां बैठे अधिकारियों का कहना है कि उन्हें पर्याप्त बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही है। वे बिजली कहां से दें। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मौजूदा समय में गर्मी चरम पर है सुबह 11 बजे से सड़कों पर निकलना मुश्किल है तो घरेलू और कामकाजी महिलाओं को भारी दुश्वारी का सामना करना पड़ रहा है।
दोपहर कांग्रेस के लोगों ने एक्सईएन को अपना पांच सूत्री ज्ञापन सौंपकर रात्रिकालीन कटौती बंद करने, 20 घंटे आपूर्ति देने, लोकल फाल्ट की समस्या त्वरित रफ्तार से दूर करने सहित ट्रांसफार्मरों की वैकल्पिक व्यवस्था कराने की मांग की। ज्ञापन देने वालो में मुशीर इकबाल, तनवीर हुसैन, मसूद आलम, करमचंद्र बिंद, जीतेंद्र कुमार दूबे, नूर आलम आदि रहे।