फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Unannounced power cuts of six hours in the village, four hours in the urban area

गांव में छह, शहरी क्षेत्र में चार घंटे की हो रही अघोषित बिजली कटौती

Sat, 09 Oct 2021 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 12:42 AM IST
विज्ञापन
Unannounced power cuts of six hours in the village, four hours in the urban area
करीब 16 लाख की आबादी वाले जनपद भदोही में इन दिनों अघोषित बिजली कटौती हो रही है। शहरी इलाके में निर्धारित 24 घंटे के शेड्यूल में मुश्किल से 20 या 21 घंटे आपूर्ति हो रही है। उसमें भी बार-बार ट्रिप करने से लोगों की परेशानी और बढ़ी है। ग्रामीण क्षेत्रों में तो स्थिति और भी ज्यादा खराब है। निर्धारित 18 घंटे के शेड्यूल में कहीं छह तो कहीं आठ घंटे तक कटौती हो रही है। उमस भरी गर्मी में कटौती से तो लोग परेशान हैं ही रोजगार भी प्रभावित है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर अन्य कार्यों में भी बाधा हो रही है।
विज्ञापन

करीब 30 हजार की आबादी वाले जिला मुख्यालय के शहर ज्ञानपुर को बिजली आपूर्ति के लिए पुरानी कलेक्ट्री के पास उपकेंद्र बनाया गया है। यहां से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम चार बजे तक बीते 24 घंटे के भीतर 10 से 12 बार बिजली ट्रिप की है। इसकी वजह लगातार जांच अभियान और कहीं न कहीं आने वाली तकनीकी खराबी बताई गई। बृहस्पतिवार की रात में भी कई बार बिजली कटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed