{"_id":"67c6f888ceda38c5c70a3b7e","slug":"ultrasound-center-sealed-name-of-someone-else-working-as-someone-else-2025-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News : अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, नाम किसी और का, काम कर रहा था कोई और, आईजीआरएस पर शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News : अल्ट्रासाउंड सेंटर सील, नाम किसी और का, काम कर रहा था कोई और, आईजीआरएस पर शिकायत
Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Tue, 04 Mar 2025 06:26 PM IST
सार
अल्ट्रासाउंड सेंटर को लेकर आईजीआरएस की शिकायत के बाद एसडीएम ने जांच की और कार्रवाई के निर्देश दिए। बता दें कि सेंटर पर नाम किसी और का और अल्ट्रासाउंड कोई और करता मिला। ऐसे में लापरवाही का मामला सामने आया। सीलिंग की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
सील अल्ट्रासाउंड सेंटर
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
गोपीगंज जिले में अल्ट्रासाउंड संचालकों की मनमानी रूकने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को उपजिलाधिकारी अरूण गिरी ने गोपीगंज में मिर्जापुर तिराहे पर संचालित एक अल्ट्रासाउंड को सीज कर दिया। अल्ट्रासाउंड को लेकर एक महिला द्वारा आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर एसडीएम जांच को पहुंचे थे। जिले में अक्सर अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर मनमानी देखने को मिलती रहती है। मानक विहिन अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक अनट्रेंड प्रशिक्षिकों को लगाकर अल्ट्रासाउंड करवाते हैं।
विज्ञापन
गोपीगंज निवासी एक महिला ने कुछ दिन पूर्व गोपीगंज के मिर्जापुर तिराहा पर संचालित अनुराग डायग्नोस्टिक सेंटर की शिकायत करते हुए गलत डायग्नोसिस का आरोप लगाया था। उन्होंने आईजीआरएस पर इसकी शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
मामला संज्ञान में आने पर जिलाधिकारी विशाल सिंह ने एसडीएम अरूण गिरी को जांच सौंपी। जांच को पहुंचे एसडीएम ने पंजीकृत चिकित्सक के स्थान पर आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. कृष्णचंद सिंह निवासी मिर्जापुर को पाया गया।
जांच में यह भी पता चला कि उन्होंने लगभग एक दर्जन से ज्यादा मरीजो का अल्ट्रासाउंड किया जाना भी पाया गया। एसडीएम ने जब कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो चिकित्सक फरार हो गए। एसडीएम ने सेंटर पर अन्य भी कमियां पाई और सेंटर को सीज कर दिया।
इधर अल्ट्रासाउंड सेंटर को सीज होने की भनक लगते ही नगर के कई अल्ट्रासाउंड सेंटरों के शटर बन्द हो गए। कार्रवाई के दौरान चौकी प्रभारी समेत सीएचसी अधीक्षक डॉ. आशुतोष पांडेय, स्वप्निल सिंह आदि रहे।