{"_id":"67157eccca1744670a0204a4","slug":"ultimatum-to-14-officers-including-bdo-superintendent-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-118032-2024-10-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: बीडीओ, अधीक्षक समेत 14 अफसरों को अल्टीमेटम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: बीडीओ, अधीक्षक समेत 14 अफसरों को अल्टीमेटम
विज्ञापन
संचारी रोग नियंत्रण अभियान को लेकर ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उदासीन बने हैं। जिससे सफाई से लेकर अन्य गतिविधियों की प्रगति खराब है। बीडीओ, अधीक्षक और एडीओ कृषि, पंचातय की ओर से 71 से लेकर 94 फीसदी तक प्रगति की गई है। 95 फीसदी न होने पर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने नाराजगी जताई। उन्होंने ब्लॉक स्तरीय 14 अधिकारियों को अल्टीमेटम देते हुए भविष्य में सुधार के निर्देश दिए।
मच्छरजनित बीमारियों के रोकथाम और गंदगी से बचाव को लेकर संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। इसे लेकर पंचायती राज, स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार, कृषि विभाग समेत अन्य विभागों को गांव-गांव लोगों को जागरूक करने और सफाई करने के लिए प्रेरित करने के लिए कहा गया है।
बावजूद इसके धरातल पर स्थिति ठीक नहीं है। 17 अक्तूबर को विकास भवन में आयोजित बैठक में सीडीओ ने प्रगति जानी। जिसमें ज्ञानपुर, औराई, भदोही, अभोली, सुरियावां और डीघ ब्लॉक में पंचायत राज विभाग की तरफ से कमियां मिलीं। जिसमें काम करने का प्रतिशत 71 से 84 फीसदी रहा।
विज्ञापन
कृषि विभाग की तरफ से लोगों को खेती से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुखार और अन्य बीमारी के प्रति सतर्क करने, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की तरफ से कुपोषण के प्रति परामर्श एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की तरफ से घर-घर भ्रमण करना शामिल रहा।
लेकिन सीडीपीओ सुरियावां, अभोली, सीएचसी अधीक्षक डीघ, अभोली, एडीओ कृषि संग सभी बीडीओ की प्रगति 95 फीसदी लक्ष्य तक नहीं पहुंचे। जिस पर सीडीओ ने सभी को अल्टीमेटम देते हुए प्रगति 95 फीसदी तक ले जाने के निर्देश दिए। कहा कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय होगी।