{"_id":"61ddd686de74ee7afd6f1c38","slug":"two-trains-stood-for-two-and-a-half-hours-at-parsipur-station-bhadohi-news-vns633052375","type":"story","status":"publish","title_hn":"परसीपुर स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रहीं दो ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परसीपुर स्टेशन पर ढाई घंटे खड़ी रहीं दो ट्रेनें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर रेलवे के जंघई-वाराणसी रेल खंड पर मंगलवार को काशी और सारनाथ एक्सप्रेस लगभग ढाई घंटे तक खड़ी रही। भदोही स्टेशन पर अर्चना एक्सप्रेस के इंजन का प्रेशर सही होने पर ही दोनों ट्रेनें गंतव्य की ओर रवाना की जा सकीं।
गोरखपुर से मुंबई जा रही काशी एक्सप्रेस और छपरा से दुर्ग जाने वाली सारनाथ एक्सप्रेस लगभग एक घंटे उस समय परसीपुर स्टेशन पर रोकी गई, जब कुछ ही देर पहले वाराणसी से प्रयागराज की ओर जा रही अर्चना एक्सप्रेस के इंजन का प्रेशर भदोही स्टेशन पर डाउन हो गया। भदोही स्टेशन पर लाइन खाली न होने के चलते पीछे से आ रही काशी, सारनाथ एक्सप्रेस को परसीपुर स्टेशन पर परिचालन विभाग को रोकना मजबूरी बन गई। लगभग ढाई घंटे तक यात्री परसीपुर स्टेशन पर हलकान रहे। यात्री दुर्गानाथ ने डिविजन प्रशासन के प्रति नाराजगी जताई। उनका कहना था कि प्रति वर्ष करोड़ों रुपये यात्री सुविधाओं के नाम पर खर्च होता है, लेकिन सुविधाएं मौके पर नहीं दिख पातीं। महिला यात्री रागिनी ने बताया कि परिवार के साथ काशी एक्सप्रेस से मुंबई जाते समय किसी कारण से ट्रेन रुकने पर न खानपान की व्यवस्था करना तो दूर, टोटी से पानी भी नहीं उपलब्ध हो सका। खराबी के कारण हैंडपंपों पर भीड़ भी दिखी। न चाहते हुए भी बोतल बंद पानी से प्यास बुझानी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक भदोही कोमल सिंह ने कहा कि अर्चना एक्सप्रेस के इंजन का प्रेशर डाउन होने से परसीपुर स्टेशन पर काशी और सारनाथ एक्सप्रेस को रोकना पड़ा। ढाई घंटे बाद प्रेशर आने पर सभी ट्रेनें गंतव्य की ओर रवाना हो सकीं।