{"_id":"61603d1e8ebc3e61e77ded22","slug":"two-teachers-suspended-due-to-absent-from-primary-school-in-bhadohi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज, बीएसए ने निलंबित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बिना सूचना के गायब रहने वाले शिक्षक और शिक्षिका पर गिरी गाज, बीएसए ने निलंबित किया
Fri, 08 Oct 2021 06:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Fri, 08 Oct 2021 06:14 PM IST
सार
कलिकमवैया के कंपोजिट स्कूल और चौगना के प्राथमिक विद्यालय के दो शिक्षकों को कई दिनों से अनुपस्थित रहने के चलते निलंबित किया गया है। साथ ही जरूरी कार्य पूर्ण न करने पर तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन
लापरवाही के चलते दो शिक्षक निलंबित।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में दो शिक्षकों को स्कूल में बच्चों को पढ़ाने की बजाए अनुपस्थित रहने के चलते निलंबित किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने गुरुवार को डीघ ब्लॉक कलिकमवैया के शिक्षक और सुरियावां ब्लॉक के चौगना की शिक्षिका पर कार्रवाई की है। दोनों को बीआरसी से संबद्ध किया गया। प्राथमिक विद्यालय चौगना में जरूरी कार्य पूर्ण न करने पर तीन शिक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट आख्या पर डीघ ब्लॉक के कलिकमवैया कंपोजिट स्कूल के शिक्षक विनोद सिंह को निलंबित किया गया। उन पर आरोप था कि वह लगातार 20 से 25 दिन गायब रहते हैं। इसी तरह प्राथमिक विद्यालय चौगना में प्रधान और ग्रामीणों की शिकायत पर जांच की गई कि शिक्षिका सुमन मिश्रा स्कूल आती हैं या नहीं। जांच में शिकायत सही मिली।
विज्ञापन
तीन शिक्षकों से मांगा स्पष्टीकरण
बीएसए ने उन्हें भी निलंबित कर दिया। चौगना में बच्चों की डीबीटी सहित अन्य कार्य पूर्ण न करने पर सहायक अध्यापक अंकित, धर्मेंद्र कुमार, प्रेमनाथ से स्पष्टीकरण मांगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भूपेंद्र नारायण सिंह ने बताया कि दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत मिली थी। जांच कराई गई तो वह स्कूल में नहीं मिले। दोनों को निलंबित कर बीआरसी से अटैच किया गया है।
विज्ञापन