फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two suspended including SOG in-charge

Bhadohi News: एसओजी प्रभारी समेत दो निलंबित

Mon, 09 Sep 2024 01:58 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Sep 2024 01:58 AM IST
विज्ञापन
Two suspended including SOG in-charge
हाईवे पर गांजा तस्करी के वाहन को छोड़ने के मामले में आखिरकार ऊंज थाना प्रभारी और एसओजी प्रभारी को शनिवार की देर शाम पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन ने निलंबित कर दिया। दो दिन पूर्व पुलिस लाइन में समीक्षा बैठक के दौरान एडीजी के समक्ष शिकायत आने पर वह नाराज हो गईं। इसके बाद यह कार्रवाई की गई। उक्त कार्रवाई से पुलिस महकमें के साथ ही एसओजी टीम में खलबली मच गई।
विज्ञापन

जिले में मादक पदार्थ की तस्करी के रोकथाम का दावा तो किया जाता है, लेकिन हाईवे से लेकर अन्य ग्रामीण मार्गों से प्रतिदिन कई वाहनों से गांजा की तस्करी की जाती है। करीब 10 से 12 दिन पूर्व हाईवे पर ऊंज थाना के समीप थाना प्रभारी राजेश प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी शाबान खान के नेतृत्व में कई क्विंटल अवैध गांजा लेकर जा रहे वाहन को पकड़ा गया। कुछ समय बाद एक फोन आने पर उसे छोड़ दिया गया। शुक्रवार शाम को एडीजी पीयूष मोर्डिया पुलिस लाइन में बैठक ले रहे थे।
विज्ञापन

उसी दौरान पुलिस महकमें से ही कुछ प्रभारी निरीक्षकों ने शिकायत दर्ज कराई। इसे लेकर एडीजी नाराज हो गए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक के खिलाफ नाराजगी जताई और लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए। शनिवार देर शाम एसपी ने प्रभारी निरीक्षक ऊंज राजेश प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी शाबान खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। माना जा रहा है कि जल्द ही प्रकरण में एसओजी की पूरी टीम पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहले भी विवादों में रहे एसओजी प्रभारी
एसओजी टीम पहली बार चर्चा में नहीं है। कुछ को छोड़ दिया जाए तो अधिकतर प्रभारियों पर दाग लगते रहे हैं। पूर्व प्रभारी विनोद दूबे पर जहां कार्रवाई की गाज गिरी, वहीं अब शबान खान नप गए। शिकायतों को संज्ञान में लेते हुए पूर्व एसपी डॉ. अनिल कुमार ने शाबान खान समेत एसओजी टीम के कई पुलिसकर्मियों को पूर्व में हटा दिया था, लेकिन उनके स्थानांतरण के बाद फिर पूरी टीम वहीं आ गई। दो से ढाई साल में शाबान को तीन बार प्रभार दिया गया। अब सवाल यह है कि जिनके दामन पहले से ही दागदार हैं उन्हें बार-बार जिम्मेदारी क्यों सौंपी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed