फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two students died and one injured due to collision near Tehsil Tirahe on Aurai Mirzapur road in Bhadohi

Bhadohi Accident: ट्रक की टक्कर लगने से बाइक सवार दो छात्रों की मौत, एक घायल, अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Sat, 25 Jun 2022 07:55 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, औराई (भदोही)।
संवाद न्यूज एजेंसी, औराई (भदोही)। Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 25 Jun 2022 07:55 PM IST
सार

औराई-मिर्जापुर मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक ने बाइक सवार तीन छात्र को टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को सीएचसी औराई ले गए। जहां चिकित्सकों ने अंकित यादव और निखिल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Two students died and one injured due to collision near Tehsil Tirahe on Aurai Mirzapur road in Bhadohi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

भदोही जिले में मिर्जापुर-औराई मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक बाइक पर सवार तीन छात्रों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दो छात्रों की मौत हो गई और एक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया। दोनों मृतक और घायल मिर्जापुर के निवासी बताए गए हैं। घायल की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

विज्ञापन


दुर्गा बाजार-मिर्जापुर निवासी उदय यादव का पुत्र पीयूष यादव (14) कक्षा आठ का छात्र था। पीयूष शुक्रवार की भोर साथी अंकित यादव (16) निवासी भटवा की पोखरी-मिर्जापुर, निखिल गुप्ता (18) निवासी डंकीनगंज-बेलखरिया मिर्जापुर के साथ अपनी बुआ के घर जा रहा था। बुआ के घर से तीन किलोमीटर पहले औराई-मिर्जापुर मार्ग पर तहसील तिराहे के पास एक ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र औराई ले गए। जहां चिकित्सकों ने अंकित यादव और निखिल गुप्ता को मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पीयूष यादव की हालत में सुधार न आने से वाराणसी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया। कुछ देर बाद मौके पर परिजन भी रोते-बिलखते पहुंच गए। प्रभारी निरीक्षक अजय सेठ ने कहा कि परिजनों की तहरीर पर अज्ञात ट्रक चालक के मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, घटना के बाद कुछ देर तक मौके पर जाम की स्थिति बन गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed