{"_id":"631e2a92e74d4d271410ad25","slug":"two-prizes-of-50-50-thousand-arrested-in-police-encounter-bhadohi-news-vns6737405121","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामियां गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस मुठभेड़ में 50-50 हजार के दो इनामियां गिरफ्तार
विज्ञापन
ज्ञानपुर। पुलिस को रविवार भोर में बड़ी सफलता हाथ लगी। भदोही कोतवाली के मोरवा नदी पुल के पास मुठभेड़ में 50-50 हजार रुपये के दो इनामी बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया। पैर में गोली लगने से दोनों बदमाश घायल हो गए। एमबीएस भदोही में दोनों का उपचार कराया गया। बदमाशों पर पूर्वांचल के कई जिलों में हत्या, लूट समेत विभिन्न मुकदमे दर्ज हैं। चौरी के आभूषण व्यापारी से लूटकांड में भी वांछित थे।
पुलिस के मुताबिक रविवार को भोर में पांच बजे चौरी के कंधिया रेलवे फाटक के पास पुलिस जांच कर रही थी। उसी दौरान वाराणसी की ओर से बाइक से आ रहे दोनों बदमाश चेकिंग को देख भागने लगे। भदोही कोतवाली और क्राइम ब्रांच पुलिस ने मोरवा नदी के पास घेराबंदी कर दी और आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने असलहे से फायरिंग कर दी। उसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि इनामी बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीमें सक्रिय हैं। रविवार को भोर में मोरवा नदी पुल के पास से मुठभेड़ में रमजान अली उर्फ लंबू निवासी कोटवा लोहता वाराणसी और फहीम उर्फ मोटे उर्फ उजैफा निवासी सजनी थाना अहरौरा जनपद आजमगढ़ को गिरफ्तार किया। एसपी ने बताया कि मुठभेड़ में उनके पैर में गोली लगी। एमबीएस अस्पताल में उपचार कराने के बाद स्थिति सामान्य हो गई। एसपी ने बताया कि रमजान के खिलाफ डीआईजी मिर्जापुर ने 50 हजार और मोटे उर्फ उजैफा पर आजमगढ़ पुलिस 25 जबकि भदोही पुलिस 25 हजार का इनाम घोषित की है। बताया कि उजैफा 2019 से आजमगढ़ से फरार चल रहा था। उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, धोखाधड़ी सहित कई मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों के पास से दो अदद 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस और बाइक बरामद हुई।
कई जिलों के वांछित है उजैफा और रमजान
ज्ञानपुर। पुलिस मुठभेड़ में पुलिस के हाथ लगे इनामियां बदमाश उजैफा और रमजान पूर्वांचल के कई जिलों की पुलिस के लिए सिरदर्द बने हुए है। लूट, हत्या के प्रयास सहित दोनों पर 20 से अधिक मुकदमें दर्ज हैं। वाराणसी, जौनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर और भदोही में कई वारदात को अंजाम देने वाले दोनो बदमाशों को काफी समय से जिले की पुलिस को तलाश रही। पुलिस का मानना है कि बदमाशों की गिरफ्तारी से चौरी के स्वर्ण आभूषण व्यापारी से लूटकांड के अलावा कुछ अन्य मामलों में खुलासा हो सकता है।