फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   two passengers were trying to board moving train foot slipped railway staff saved them life

बाल-बाल बची जान: चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहे थे दो यात्री, पैर फिसला तो रेलकर्मी बने फरिश्ता

Sat, 17 Jun 2023 09:53 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 17 Jun 2023 09:53 AM IST
सार

जाको राखे साइयां मार सके ना कोय....कहावत शनिवार सुबह ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर 
सही साबित हुई।  रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से दो यात्रियों की जान बाल-बाल बची।  दोनों यात्रियों का आधा शरीर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया था।

विज्ञापन
two passengers were trying to board moving train foot slipped railway staff saved them life
ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन की घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा बच गया। रेलवे कर्मियों की सूझबूझ से दो यात्रियों की जान बाल-बाल बची है। घटना में जाको राखे साइयां मार सके ना कोय....कहावत सही साबित हुई। दोनों यात्रियों का आधा शरीर चलती ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आ गया था। लेकिन उन्हें एक खरोंच तक नहीं आई। 

विज्ञापन


भदोही जिले के गोपीगंज स्थित ज्ञानपुर रोड रेलवे स्टेशन पर शनिवार सुबह दरभंगा से पुणे की तरफ जा रही ज्ञान गंगा एक्सप्रेस अपने नियत समय से दो घंटे विलंब से पहुंची। इस दौरान दो यात्री पानी पीने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतरे। पानी पीकर वे ट्रेन पर चढ़ने वाले ही थे कि ट्रेन चल दी।

विज्ञापन

ऐसे बची यात्रियों की जान

दोनों ने दौड़कर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। इस दौरान पैर फिसल जाने के कारण दोनों का आधा शरीर ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच बीच झूलने लगा। नजारा देख प्लेटफॉर्म पर कोहराम मच गया। सभी बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगे। आरपीएफ के जवान अजय कुमार सिंह व जीआरपी के अमित कुमार यादव भागकर स्टेशन मास्टर राम सजीवन को सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेशन मास्टर ने तत्परता दिखाते हुए लोको पायलट को सूचित किया। लोको पायलट ने ट्रेन रोक दी और इस तरह यात्रियों को बचा लिया गया। दोनों यात्रियों को सकुशल बाहर निकाला गया और उन्हें वापस ट्रेन पर बैठा दिया गया। स्टेशन पर मौजूद लोगों ने आरपीएफ व जीआरपी जवान सहित स्टेशन मास्टर की तारीफ करते नजर आए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed