फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two parties clash in dispute over robbing children of kites, six injured

बच्चों के पतंग लूटने के विवाद में दो पक्ष भिड़े, छह घायल

Fri, 15 Jan 2021 10:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two parties clash in dispute over robbing children of kites, six injured
घोसिया। खमरिया नगर में शुक्रवार को बच्चों में पतंग लूटने को लेकर शुरू हुआ विवाद दो समुदायों के बीच तनाव की वजह बन गया। मारपीट में छह लोग जख्मी हो गए। एक पक्ष के कई लोग लाठी, डंडे और अन्य हथियारों से लैस होकर दूसरे पक्ष के घर में घुस गए। आरोप है कि उस वक्त घर में केवल महिलाएं और बच्चे ही थे। इसका वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह दस बजे पतंग लूटने के चक्कर में दो बालक आपस में भिड़ गए। बच्चों की लड़ाई में बीचबचाव करने आए बड़े भी आमने-सामने हो गए। इस बीच एक तरफ से अपशब्द बोलने से विवाद बढ़ गया और दो समुदायों के लोगों में मारपीट होने लगी। इसमें एक तरफ से विक्की शर्मा, आकाश शर्मा, मिंकू शर्मा, सनी शर्मा और दूसरी तरफ से महताब खान और अजमल को चोटें आईं। वायरल वीडियो में देखा जा रहा है कि एक समुदाय के लोग दूसरे समुदाय के घर के अंदर घुसकर मारपीट कर रहे हैं। आरोप है कि जिस वक्त दूसरे समुदाय के लोग घर में घुसकर मारपीट कर रहे थे, उस वक्त घर में केवल तीन महिलाएं और तीन-चार बच्चे ही थे। पुरुष नहाने के लिए भोगांव घाट गए थे। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावर लाठी, डंडे, तेजाब, हाकी, भाला लेकर हमला करने आए थे। जानकारी मिलने पर औराई थाना प्रभारी विनोद दुबे मौके पर पहुंचे और छानबीन की। एसओ ने बताया कि पुलिस ने वार्ड संख्या एक कुटिया दशमी की बारी खमरिया निवासी बाबू खान, महताब आलम, तनवीर खान, अजमल खान और चंटू खान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed