फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two model village heads will participate in the Republic Day parade

Bhadohi News: दो मॉडल गांव के प्रधान गणतंत्र दिवस परेड में होंगे शामिल

Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jan 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
Two model village heads will participate in the Republic Day parade
ज्ञानपुर। जिले के दो मॉडल गांवों के प्रधान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे। बीते दो सालों में राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार से सम्मानित प्रधानों को गणतंत्र दिवस में हिस्सा लेने का मौका मिला है। जिले से सुरियावां ब्लाॅक के महजूदा ग्राम प्रधान राजमणि पांडेय और अभोली ब्लॉक के सदौपुर गांव के प्रधान अवधेश कुमार शुक्ला गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होंगे। प्रधान अपनी पत्नियों के साथ समारोह में हिस्सा ले सकते हैं।
विज्ञापन

बीते दो सालों में राष्ट्रीय व मुख्यमंत्री पंचायत पुरस्कार के सम्मानित होने वाले प्रधानाें को इस बार गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने का मौका मिलेगा। पंचायती राज विभाग की ओर से चयनित ग्राम प्रधानों की सूची जारी कर दी गई है। जिसमें पूर्वांचल के चार जिलों के आठ प्रधानों का नाम शामिल है। इसमें भदोही के महजूदा प्रधान राजमणि पांडेय के अलावा सदौपुर के अवधेश शुक्ला हैं। इसके अलावा चंदौली, बलिया और वाराणसी के दो-दो मॉडल गांव के प्रधान गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेंगे। प्रधान 25 को दिल्ली पहुंचेंगे, 26 को गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने के बाद 27 को वापस होंगे। प्रधान राजमणि और अवधेश ने बताया कि गणतंत्र दिवस की परेड में हिस्सा लेना गर्व की बात है। पंचायती राज विभाग की ओर से उन्हें पत्र का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed