{"_id":"6adfb15d1370b494d10cf2e5","slug":"maharishi-valmiki-gave-the-message-of-ideal-life-by-composing-ramayana-bhadohi-news-c-191-1-svns1015-150565-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर आदर्श जीवन का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर आदर्श जीवन का दिया संदेश
महर्षि वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि रामायण का पाठ करते श्रद्धालु। स्रोत संगठन
Link Copied
सीतामढ़ी। जिले में रामायण के रचयिता आदि कवि महर्षि वाल्मीकि की जयंती पर सीतामढ़ी स्थित महर्षि वाल्मीकि आश्रम में वाल्मीकि रामायण का पाठ किया गया। इस मौके पर आदि कवि के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
विज्ञापन
महर्षि वाल्मीकि आश्रम के महंत पंडित हरिप्रसाद मिश्र शास्त्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण की रचना कर संपूर्ण मानव समाज को धर्म, मर्यादा, सत्य, त्याग, कर्तव्य और आदर्श जीवन का अमूल्य संदेश दिया। उनकी रचना में भगवान श्रीराम के आदर्श चरित्र के माध्यम से जीवन के उच्चतम मूल्यों का दर्शन होता है।
विज्ञापन
उनके विचार आज भी समाज को सदाचार, नैतिकता और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सीडीओ बालगोविंद शुक्ल, पर्यटन अधिकारी बृजेश यादव, महेश्वर शाश्त्री, धर्मेन्द्र सिंह, संजय सिंह चौहान, मुन्ना सिंह, गोदीलाल मिश्र, संतोष यादव, मुन्नी सिंह आदि ने रामायण पाठ का वाचन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।