{"_id":"6adfb0af80c67fd21608ce66","slug":"the-meeting-of-the-four-brothers-brought-tears-to-the-eyes-and-echoed-with-chants-of-jai-shri-ram-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-150573-2026-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: चारों भाइयों के मिलन से सजल हुए नयन, गूंजे जय श्री राम के जयकारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: चारों भाइयों के मिलन से सजल हुए नयन, गूंजे जय श्री राम के जयकारे
विज्ञापन
खमरिया नगर के भरत मिलाप में निकली मां काली की झांकी। संवाद
खमरिया। नगर पंचायत खमरिया का भरत मिलाप रविवार देर रात संपन्न हो गया। औराई के भाजपा विधायक दीनानाथ भास्कर ने उद्घाटन किया और आपसी भाईचारे का संदेश दिया। भजईपुर में बने मंच पर जैसे ही चारों भाइयों का मिलन हुआ। वैसे ही पूरा बाजार जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। चारों भाइयों का मधुर मिलन देख लोगों की आंखें सजल हो गईं।
इस दौरान मंचन कर रहे कलाकारों ने भरत मिलाप में कई सजीव झांकियां प्रस्तुत की गईं। इनमें उज्जैन की भस्म आरती शृंगार, मां काली नृत्य शामिल थे। नव दुर्गा, भक्त प्रहलाद और अघोरी शिव की झांकियां भी थीं। कृष्ण सुदामा संवाद और आतंकवादी दमन जैसी झांकियां भी दिखाई गईं। ये झांकियां विन्ध्यवासिनी कारपेट से शुरू हुईं।
वे जायसवाल मार्केट और सराफा मार्केट होते हुए भजईपुर में समाप्त हुईं। मौके पर शिवजी बरनवाल, कृष्ण कुमार केशरवानी, मुरारी बरनवाल, गयाजी बरनवाल, रवि कुमार वर्मा, संदीप मौर्य, विनय मौर्य, रवि सोनी आदि रहे। कोषाध्यक्ष शिवजी बरनवाल ने लाग व विमान बनाने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया। संवाद