फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two lakh 95 thousand animals were vaccinated

Bhadohi News: दो लाख 95 हजार पशुओं का हुआ टीकाकरण

Thu, 29 Aug 2024 03:10 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Aug 2024 03:10 AM IST
विज्ञापन
Two lakh 95 thousand animals were vaccinated
ज्ञानपुर। मानसून सीजन में पशुओं को होने वाली गलाघोंटू बीमारी से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है। जिले भर में कुल 22 टीमें अलग-अलग क्षेत्र में इस अभियान लगीं हैं। अब तक जिले के दो लाख 95 हजार 552 पशुओं को गलाघोंटू का टीका लगाया जा चुका है। जिले भर में कुल तीन लाख 32 हजार पशुओं के टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन

जिले में तीन स्थायी और 28 अस्थायी गोशालाओं में करीब आठ हजार गोवंश संरक्षित हैं। इसके अलावा करीब तीन लाख 24 हजार पशु गांवों में पालकों के यहां हैं। बारिश के सीजन में पशुओं में गलाघोंटू बीमारी की समस्या बढ़ जाती है। बारिश के सीजन में निकलने वाले घासों में कई ऐसी होती हैं, जो पशुओं के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं।
विज्ञापन

घासों में मौजूद अम्लीय तत्वों की वजह से पशुओं को गलाघोंटू की बीमारी हो जाती है। जिससे पशु कमजोर हो जाते हैं। हर साल पशुओं को इससे बचाने के लिए बड़े स्तर पर टीकाकरण किया जाता है। इस साल भी 15 जुलाई से अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक दो लाख 95 हजार पशुओं को गलाघोंटू का टीका लगाया जा चुका है। अभी तक जिन भी पशुओं को टीका नहीं लग सका है। विभाग उन पशुओं का सर्वे कर पशुपालकों से संपर्क कर पशुओं का टीकाकरण कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर पशु अस्पताल के डॉ. विनोद यादव ने बताया कि गलाघोंटू का नि:शुल्क टीका घर-घर जाकर पशुकर्मी लगा रहे हैं। 22 टीमें गठित कर टीकाकरण किया जा रहा है। यह टीका मवेशियों को साल में एक बार लगाया जाता है। टीका लगाने के बाद पशुुओं में गलाघोंटू नामक बीमारी नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed