{"_id":"619a740b4e568467b674a404","slug":"two-killed-including-innocent-in-road-accidents-one-injured-bhadohi-news-vns6238036135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम सहित दो की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम सहित दो की मौत, एक घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपीगंज/औराई। जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में रविवार की शाम को हुए सड़क हादसों में एक मासूम बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई और एक युवक घायल हो गए। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं गोपीगंज थाना क्षेत्र के भूपति पट्टी घाटमपुर और औराई थाना क्षेत्र के महराजगंज क्षेत्र में हुईं।
घाटमपुर निवासी गोलू सरोज का पांच वर्षीय पुत्र दिव्यांश अपनी मां के साथ खेल रहा है। उसकी मां घर के अंदर किसी काम से चली गई। इसी दौरान खेलते-खेलते बालक सड़क पर आ गया। इस दौरान सड़क से गुजर रहे ट्रक के साइड से धक्का लग जाने से बालक घायल हो गया। दिव्यांश को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत पर परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल रहा। दिव्यांश अपने दो भाइयों व एक बहन में सबसे छोटा था। पिता गोवा में रहकर काम करते हैं और परिवार की आजीविका चलाते है। इसी तरह महराजगंज क्षेत्र के मेदनीपुर निवासी राम लाल बिंद (50) और दिनेश लाल बिंद (45) बाइक से महराजगंज बाजार में खरीदारी करने के लिए जा रहे थे। जैसे ही महराजगंज से पहले तितराहीं के सामने हाइवे की दक्षिणी सर्विस लेन पर पहुंचे उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने रामलाल बिंद को मृत घोषित कर दिया। जबकि दिनेश की हालत गंभीर देख वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।