{"_id":"62aa2a1acb98ac2e9e221a0c","slug":"two-including-a-child-died-due-to-drowning-in-gyan-sarovar-bhadohi-news-vns659103496","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञान सरोवर में डूबने से बालक सहित दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञान सरोवर में डूबने से बालक सहित दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजार के मध्य में स्थित हरिहरनाथ मंदिर के पास ज्ञान सरोवर में बुधवार की सुबह करीब सवा 11 बजे डूबने से नौ वर्षीय बालक सहित दो लोगों की मौत हो गई। करीब ढाई घंटे के बाद गोताखोरों की मदद से दोनों का शव बाहर निकाला गया।
पुलिस के अनुसार, ज्ञानपुर के वार्ड संख्या चार कुंवरगंज निवासी कुछ बालक और किशोर रोज की तरह नहाने के लिए गए थे। नहाते समय गोविंद का नौ वर्षीय पुत्र विष्णु वाल्मीकि गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख अन्य बच्चे चिलाने लगे। वहीं पास में ही सरोवर की सीढ़ी पर काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीकाम प्रथम वर्ष का छात्र मो. साहिल अंसारी पुत्र रुस्तम अली अंसारी निवासी फत्तूपुर भदोही कपड़ा उतारा और बचाने के लिए कूद गया। डूबते हुए विष्णु ने साहिल को पकड़ लिया और दोनों बाहर आने का प्रयास तो किए लेकिन आ नहीं सके। डूबने की सूचना अन्य बच्चों व आस-पास के लोगों ने पुलिस तथा परिजनों को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गोताखोर बुलाकर दोनों की तलाश कराया। करीब ढाई घंटे बाद डेढ़ बजे दोनों का शव बरामद किया गया। उधर, घटना की जानकारी होने पर सरोवर पर काफी संख्या में भीड़ जुट गई थी। बीच में भीड़ को भी हटाने के लिए पुलिस को कहना पड़ा। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। अपर पुलिस अधीक्षक राजेश भारती ने बताया कि दोनों के शव बरामद कर लिए गए।