फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two hours before the sister's departure, a brother and a cousin died in a road accident.

Bhadohi News: बहन की विदाई से दो घंटे पहले सगे और फुफेरे भाई की सड़क हादसे में माैत

Thu, 28 May 2026 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two hours before the sister's departure, a brother and a cousin died in a road accident.
हरियांव गांव में रोते विलखते मृतकों के परिजन। संवाद - फोटो : करंट से झुलसी किशोरी।
भदोही कोतवाली के हरियाव गांव में बुधवार को शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। बहन की विदाई से दो घंटे पहले सगे और फुफेरे भाई की सड़क हादसे में माैत हो गई। रामरायपुर तिराहे के पास रेवणा फाटक पर ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। दुल्हन का भाई करन फुफेरे भाई अर्जुन और गांव का सोहन एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही मंडप का माहाैल गमगीन हो गया। दुल्हन की डोली उठने के बजाय सगे और फुफेरे भाई की अर्थी उठी। हृदयविदारक दृश्य देखकर हर आंखों से गम के आंसू छलक गए। रामघाट पर दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि हरियाव गांव निवासी सुभाष की बेटी कोमल (25) की मंगलवार को शादी थी। घर में खुशी का माहाैल था। रात में शादी की रस्म पूरी की गई। मंडप में नाते-रिश्तेदार विदाई की तैयारी जुटे थे। बुधवार की भोर में तीन बजे आवश्यक कार्य के लिए दुल्हन का सगा भाई करन (22) वाराणसी के सुईलरा, कपसेठी निवासी अपने फुफा राजाराम के बेटे अर्जुन (22) और गांव के ही सोहन गुप्ता (20) के साथ घर से निकला था। तीनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। रामरायपुर तिराहे के पास रेवणा फाटक पर तेज रफ्तार एक ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। अर्जुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से घायल करन और सुभाष को भदोही एमबीएस अस्पताल से वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान करन की भी मौत हो गई। सुभाष का अस्पताल में उपचार चल रहा है। करन दो भाई और चार बहनों में दूसरे नंबर पर था। कोमल सबसे बड़ी थी। दुर्घटना के बाद परिजन गमगीन हो गए। घटना के बाद आरोपी ट्रक चालक भाग गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की सूचना पर भदोही से सपा विधायक जाहिद बेग, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख विकास यादव, प्रधान रमेश गुप्ता माैके पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी। जिस बाइक से दुर्घटना हुई है। उसे अर्जुन ने तीन दिन पहले ही खरीदी थी। परिजनों के अनुसार बाइक लेने के बाद वह काफी खुश था लेकिन उसे और उसके परिजनों को भी नहीं पता था कि यह खुशियां कुछ ही दिन में छीन जाएगी। बुधवार की अल सुबह ही दुर्घटना से उसकी जान चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed