फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two groups of students clashed in KNPG, fiercely sabotaged

केएनपीजी में छात्रों के दो गुट भिड़े, जमकर की तोड़फोड़

Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two groups of students clashed in KNPG, fiercely sabotaged
केएनपीजी कॉलेज में मारपीट के बाद छात्रों को समझाती पुलिस। संवाद - फोटो : BHADOHI
ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्याय में सोमवार को दोपहर में अध्यक्ष के संभावित प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने से माहौल गर्म हो गया। इसको लेकर छात्रों के दो गुट आपस में भिड़ गए। नाराज छात्रों ने कॉलेज परिसर में रखी गई 10 से अधिक कुर्सियां और मेज तोड़ दिए। खबर मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। शाम तक कॉलेज में सुरक्षाकर्मी तैनात रहे।
विज्ञापन

काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातकोत्तर की कक्षाओं में प्रवेश अंतिम दौर में चल रहा है। आगामी छात्रसंघ चुनाव को लेकर अध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के संभावित दावेदारों ने कॉलेज परिसर से लेकर बाहर तक पोस्टर-बैनर आदि लगा दिए हैं। सोमवार को दोपहर करीब 12 बजे किसी एक प्रत्याशी के पोस्टर फाड़ने को लेकर दो छात्र गुटों में विवाद हो गया। माहौल इतना गर्म हो गया कि कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन

छात्रों ने आसपास रखी गई कुर्सियों को तोड़कर एक दूसरे पर हमला किया। कॉलेज प्रशासन की सूचना पर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक मारपीट करने वाले छात्र भाग गए। कॉलेज प्राचार्य डॉ. पीएन डोंगरे ने कहा कि चुनाव को लेकर कुछ बाहरी व्यक्ति हस्तक्षेप कर रहे हैं। इसका कॉलेज के छात्र विरोध कर रहे हैं। उसी को लेकर विवाद हुआ। कॉलेज के छात्रों की शिकायत पर बाहरी युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है। उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व भी कॉलेज में हंगामा हुआ था। घटना में 10 से अधिक कुर्सियों को नुकसान पहुंचा है। कोतवाली प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने कहा कि अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञानपुर। काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव की अभी तिथि घोषित नहीं है। पूर्व में चुनाव हार चुके कुछ मठाधीश अपने हिसाब से प्रत्याशी का चयन करना चाहते हैं, जिसका कुछ छात्र विरोध कर रहे हैं। कॉलेज प्रशासन का कहना है कि ज्ञानपुर नगर से सटे दो गांवों के पुराने छात्र और युवक विवाद को बढ़ा रहे हैं। इससे कॉलेज का माहौल भी बिगड़ रहा है। ऐसे लोगों पर कार्रवाई के लिए जल्द ही पुलिस को सूची सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed