फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two friends were hit by a runt, one died

Bhadohi News: करंट की चपेट में आए दो दोस्त, एक की मौत

Tue, 01 Oct 2024 03:57 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Oct 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Two friends were hit by a runt, one died
सुरियावां/अभोली। सुरियावां कोतवाली क्षेत्र के ख्यौंखर घमहापुर गांव में रविवार की रात साढ़े 10 बजे खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से रामचंद्र बिंद (40) निवासी घमहापुर की मौत हो गई जबकि उसका दोस्त गंभीर रूप से झुलस गया। उसे प्रयागराज के बरौत स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घमहापुर निवासी रामचंद्र बिंद पुत्र भुलेश्वरनाथ रविवार शाम को अपने एक साथी मदन लाल बिंद पुत्र अमरनाथ बिंद के साथ प्रयागराज किसी काम से गया था। वहां से विठौली मार्ग से होकर घर आ रहा था। शाम को लौटते समय गांव में ही एक हाईमास्ट लाइट खंभे के समीप दोनों रूके। उस खंभे में करंट उतर रहा था। उसे छूते ही रामचंद्र गिर गया। उसे बचाने के चक्कर में अमरनाथ भी झुलस गया। रात होने से आसपास कोई नहीं था, जिससे कुछ समय बाद रामचंद्र की मौत हो गई जबकि ग्रामीणों ने अमरनाथ को अस्पताल में भर्ती कराया। रामचंद्र घर का इकलौता कमाने वाला था। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। मृतक पांच भाइयों में सबसे बड़ा था। उसे दो लड़की और दो लड़के हैं। सोमवार को भोर में प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed