फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two days left in nomination, consensus not reached

नामांकन में दो दिन शेष, नहीं बनी आम सहमति

Fri, 20 May 2022 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 20 May 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Two days left in nomination, consensus not reached
भदोही। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) के उपाध्यक्ष का चुनाव 23 जून को होना है। परिषद की अधिशासी निदेशक डा.स्मिता नागरकोटी द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक नामांकन करने की अंतिम तिथि 23 मई है। लेकिन उत्तर प्रदेश से कौन चुनाव लड़ेगा, इस पर आम सहमति नहीं बन सकी है। उल्लेखनीय है कि परिषद के प्रशासनिक समिति के सदस्यों में से ही कोई चुनाव लड़ सकता है।
विज्ञापन

परिषद में चेयरमैन का चुनाव नहीं होता। चुनाव उपाध्यक्ष का होता है। अध्यक्ष का कार्यकाल समाप्त होने अथवा किन्हीं कारणों से अध्यक्ष पद खाली होने पर उपाध्यक्ष को चेयरमैन पद पर पदोन्नत किया जाता है। रविवार छोड़ दें तो अब नामांकन करने के लिए केवल शनिवार और सोमवार का दिन शेष है। चूंकि परिषद के 17 प्रशासनिक सदस्यों में से ही कोई चुनाव लड़ सकता है, इसलिए पहले कहा जा रहा था कि आपसी सहमति से किसी को उपाध्यक्ष चुन लिया जाएगा ताकि चुनाव की नौबत न आए। लेकिन सहमति के संकेत नहीं दिख रहे हैं। उद्यमियों का मानना है कि किसी को चुनाव जरूर लड़ना चाहिए। हालांकि नई दिल्ली, जयपुर से एक एक प्रत्याशी का चुनाव लड़ना तय माना जा रहा है जबकि भदोही जिले के 9 प्रशासनिक सदस्य होते हुए भी सहमति नहीं बन सकी है। अधिसूचना के अनुसार 3 जून को वैध नामांकन पत्रों की सूची प्रकाशित होगी। 15 से 22 जून तक इलेक्ट्रानिक मतदान हो सकेगा। 23 जून को बचे लोग परिषद के नोएडा कार्यालय में मतदान कर सकेंगे। उसी दिन मतगणना होगी और परिणाम की भी घोषणा कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed