{"_id":"66fd55c668916d4bfb0b0c43","slug":"two-day-archery-competition-concludes-people-are-amazed-to-see-the-skill-of-the-participants-2024-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi: दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, प्रतिभागियों का हुनर देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi: दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन, प्रतिभागियों का हुनर देख लोगों ने दांतों तले उंगली दबा ली
Wed, 02 Oct 2024 07:47 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
अमर उजाला नेटवर्क, भदोही
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Wed, 02 Oct 2024 07:47 PM IST
सार
भदोही के ज्ञानपुर में दो दिवसीय तीरंदाजी प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस मौके पर मुख्यमंत्री के सलाहकार और तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि हार से कभी घबराना नहीं चाहिए और न तो निराश होना चाहिए, बल्कि इससे सबक लेकर कमियों को दूर करने व और मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
तीरंदाजी प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को मेडल पहनाते
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ की ओर से काशी नरेश राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ज्ञानपुर के हास्टल मैदान पर आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता बुधवार को संपन्न हो गई। अलग-अलग वर्ग के 36 खिलाड़ियों को स्वर्ण, 36 को रजत और 36 को कांस्य पदक मिले।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के सलाहकार और तीरंदाजी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उनके साथ जिलाधिकारी विशाल सिंह, पुलिस अधीक्षक डॉ. मीनाक्षी कात्यायन व पूर्व विधायक रवींद्र त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन
अवनीश अवस्थी ने कहा किसी भी खेल के शुरुआती दौर में जब खिलाड़ी खेलना शुरू करता है उस समय कठिनाइयां सामने आती हैं। कहा जो खिलाड़ी उसका डटकर सामना करता है वहीं सफल होता है। निशानेबाजों को संदेश दिया कि हार से कभी घबराना नहीं चाहिए और न तो निराश होना चाहिए, बल्कि इससे सबक लेकर कमियों को दूर करने व और मेहनत कर आगे बढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
इन्होने सभी विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इसके पूर्व चली प्रतियोगिता के दौरान 10, 13 व 15 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने तीरंदाजी में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। 36-36 खिलाड़ियों को स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक दिया गया। टूर्नामेंट में पहले दिन की तरह दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। 10 से 15 साल के बच्चों के निशाने को देखकर लोगों दांतो तले अंगुली दबा ली।