फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bhadohi News ›   Two crore project stalled for four months, road dug up and abandoned

Bhadohi News: चार माह से ठप दो करोड़ की योजना, खोदकर छोड़ दी सड़क

Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Nov 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Two crore project stalled for four months, road dug up and abandoned
नईबाजार में अंडर ग्राउंड नाली के लिए खोदी गई सड़कों से ऐसा हो गया है हाल। संवाद - फोटो : मेडीकल कॉलेज में बनाए गए नए काउंटर को देखते प्राचार्य डा. योगेश गोयल। संवाद
नईबाजार। नगर में सीवरेज जलनिकासी योजना के तहत होने वाला नाली निर्माण चार माह से ठप है। दो करोड़ की लागत से छह वार्डों में बनने वाली नाली के निर्माण का कार्य लोगों के विरोध के कारण रुक गया है। 1500 मीटर की नाली का अब तक महज 1100 मीटर तक ही निर्माण हो सका है। दो वार्डों में अब भी नाली नहीं बन सकी है। नाली निर्माण के दौरान खोदकर छोड़ी गई सड़क लोगों के लिए मुसीबत बन गई है। लोगों ने विरोध के कारण पांच महीने से काम ठप है। नगर पंचायत नई बाजार में कुल 11 वार्ड हैं। नगर की आबादी 17000 के आसपास है। नगर में जलनिकासी की समस्या के समाधान के लिए सीवरेज जल निकासी योजना के तहत दो करोड़ की लागत से छह वार्डों में 1500 मीटर नाली का निर्माण कराया जाना था। योजना के तहत अंडरग्राउंड नाली का निर्माण कराया जाना था। अब तक नगर पंचायत वार्ड संख्या आठ शिवाजी नगर, नंबर पांच लोहिया नगर, वार्ड दो शहीद नगर और वार्ड एक गांधीनगर में अंडरग्राउंड नाली का कार्य हो चुका है। नगर पंचायत की ओर से नाली निर्माण के लिए खोदी जा रहीं सड़कें नाली बनाने के लिए उसी हाल में छोड़ दी जा रही थीं, जिससे पूरा नगर गड्ढों से पट गया और लोगों का सड़कों पर चलना दुश्वार रहा। बारिश होने के बाद तो स्थिति ऐसी हो गई कि हर दिन लोग फिसलकर घायल होते रहे। नाली निर्माण के बाद सड़कों की मरम्मत न कराने पर लोगों ने वार्ड 7 अब्बास नगर और वार्ड 9 आजाद नगर में विरोध कर काम रोकवा दिया। चार महीने से रुके कार्य को अब तक शुरू नहीं कराया जा सका है। आधी-अधूरी बनी नाली के कारण सीवरेज की समस्या का समाधान नहीं हो सका। वहीं नगर की सड़कें भी गड्ढे से भर गईं हैं। इससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नगर के लोगों ने नाली निर्माण में दोयम दर्जे के ईंटे का इस्तेमाल होने का आरोप लगाया। नगर के सत्यम, अफरोज, सुरेश, राजकुमार, मोहित आदि ने आरोप लगाया कि नाली निर्माण के लिए जो चैंबर बनाए जा रहे हैं। उसमें दोयम दर्जे के ईंटों का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे आने वाले कुछ ही दिनों में चैंबर बैठ जाएगा और जलभराव की समस्या जस की तस बनी रहेगी। नईबाजार में अंडरग्राउंड नाली निर्माण के दौरान सड़कों की खुदाई करने से पूरे नगर की सुंदरता बिगड़ गई है। वार्ड दो के शिवम सोनकर, छोटे सोनकर ने बताया कि चार महीने से ज्यादा हो गया सड़क खोदकर नाली तो अंडरग्राउंड बना दी गई लेकिन सड़क की मरम्मत नहीं हो सकी और अब नाली का निर्माण भी पूरा नहीं हो सका है। इसी तरह खुर्शीद ने बताया कि नाली निर्माण के लिए सड़कों को खोदकर छोड़ देना कहीं से जायज नहीं है। सड़क पर आए दिन लोग फिसल रहे हैं। नगर पंचायत आंखें मूंदे बैठा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed