{"_id":"679fbfe4af0841cd62005024","slug":"two-cars-collided-and-entered-shop-and-house-btech-student-died-bhadohi-news-c-191-1-gyn1003-121937-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhadohi News: दो कारें टकरा कर दुकान व मकान में घुसीं, बीटेक के छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhadohi News: दो कारें टकरा कर दुकान व मकान में घुसीं, बीटेक के छात्र की मौत
विज्ञापन
भदोही कोतवाली क्षेत्र के सरोई बाजार में रविवार की सुबह दर्दनाक हादसा हुआ। तेज रफ्तार से आ रही एक कार अपने आगे जा रही कार में टक्कर मार दी। इसके बाद आगे वाली कार दुकान में और पीछे वाली कार पास के ही एक मकान से जा टकराई।
इससे दुकान में बैठा बीटेक का छात्र शिवम गुप्ता (19) निवासी सरोई गंभीर रूप से घायल हो गया। निजी अस्पताल में ले जाने पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कार में सवार छह अन्य लोग घायल हो गए। घटना से करीब एक घंटे तक अफरातफरी का माहौल रहा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सरोई निवासी ओम प्रकाश गुप्ता की बाजार में किराना की दुकान है। रविवार की सुबह उसका बेटा शिवम गुप्ता दुकान खोलकर प्रतिदिन की तरह बैठ गया। उसी दौरान भदोही से औराई की तरफ जा रही दो कारें दुकान और पास के मकान में घुस गईं। सिर और सीने में अधिक चोट लगने से शिवम गुप्ता की मौत हो गई।
विज्ञापन
वह मिर्जापुर के एक कॉलेज में बीटेक का छात्र था। शिवम अपने माता-पिता का इकलौता लड़का था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजन रो-रोकर बेहाल हो गए। घटना के बाद मौके पर भीड़ जुट गई।
वहीं दूसरी ओर कार में सवार दुलमदासपुर निवासी रेहान अंसारी (21), बाबी (20), इरफान (19), टाइप (18) घायल हो गए। सभी को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इनमें रेहान के दोनों पैर टूट गए हैं। दूसरे चार पहिया में सवार जम्मू कश्मीर निवासी आशिया (38) और मुफ्ती सवाद (41) घायल हो गए। दोनों जम्मू कश्मीर बैंक के कर्मचारी हैं।
खबर मिलने पर क्षेत्राधिकारी अशोक कुमार मिश्रा, कोतवाल अश्वनी कुमार त्रिपाठी और राजपुरा चौकी प्रभारी बृजेश राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे।
जेसीबी से दोनों कार को पुलिस थाने लेकर गई। सीओ एके मिश्रा ने कहा कि छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।