यूपी पंचायत चुनाव: मतदाताओं को नोट देकर वोट मांग रहे दो नेता गिरफ्तार, धमकाने वाला पूर्व ब्लॉक प्रमुख भी धरा
मामला भदोही जिले के सुरियावां का है। जिला पंचायत के वार्ड नंबर-14 के प्रत्याशी विपुल दुबे को गजधरा गांव से और वार्ड-8 के प्रत्याशी अजीत यादव को पट्टी बेजाव से गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों में अजब-गजब किस्से सामने आ रहे हैं। प्रदेश में पंचायत चुनावों को सबसे रोचक माना जाता है। यहां उम्मीदवार मतदाताओं को अपनी ओर रिझाने के लिए तरह-तरह के पैंतरे अपनाते रहते हैं। अब कुछ ऐसा ही मामला सामने आया भदोही जिले से। यहां मतदाताओं को नोट बांटते हुए पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने सोमवार को मतदाताओं को रकम बांटते दो जिला पंचायत प्रत्याशियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा पूर्व ब्लॉक प्रमुख औराई को मतदाताओं को धमकाने के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार शाम को सुरियावां पुलिस ने जिला पंचायत के वार्ड नंबर-14 के प्रत्याशी विपुल दुबे को गजधरा गांव से और वार्ड-8 के प्रत्याशी अजीत यादव को पट्टी बेजाव से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, दोनों पैसे बांट रहे थे। विपुल दुबे के पास 29,400 रुपये और अजीत यादव के पास 29,200 रुपये बरामद हुए। दोनों बाकी पैसे बांट चुके थे। इनके पास से कई एटीएम भी मिले। इसके अलावा, शिकायत मिली कि पूर्व ब्लॉक प्रमुख औराई फजीहत दुबे अपने भाई के पक्ष में मतदान करने के लिए मतदाताओं को डरा-धमका रहे हैं।
जांच में शिकायत सही पाए जान पर फजीहत दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। फजीहत दुबे ने कहा कि एक भाजपा विधायक के इशारे पर मुझे पकड़ा गया है। एसपी रामबदन सिंह ने कहा कि पैसे बांटने वाले प्रत्याशियों पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर 14-14 दिन के लिए जेल भिजवाया जाएगा।